पासवान की बरखी पर कोई भी बड़ा नेता नहीं पहुंचा श्रद्धाजंलि देने, लालू-नीतीश-PM मोदी ने बनाई दूरी

चिराग पासवान ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने पिता रामविलास पासवान को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उनकी मां रीना पासवान और बड़ी मां राजकुमारी देवी भी थी। इसके पहले चाचा पशुपति कुमार पारस भी अपने बड़े भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। वे श्रीकृष्णापुरी आवास पर लगभग दो घंटे तक रहे। इस दौरान पारिवारिक पूजनोत्सव में भी हिस्सा लिया। राज्यपाल फागू चौहान ने सबसे पहले पासवान को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। चिराग पासवान ने खुद उनकी अगुवानी की।

राज्यपाल ने सबसे पहले पासवान के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने चिराग के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा पहुंचे। फिर उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, केन्द्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मंगल पांडेय, नितिन नवीन, राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी, श्याम रजक, रीतलाल यादव, भाजपा के संजय पासवान ने भी अपनी श्रद्धांजलि दी। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और जीतनराम मांझी ने भी पहुंच कर पुष्पांजलि अर्पित की।

पारस ने किया माल्यार्पण | पशुपति कुमार पारस और चिराग पासवान के बीच स्पष्ट दूरी दिखी। पारस ने माल्यार्पण किया तो चिराग वहां नहीं थे, इसी तरह जब वे पूजा में शामिल हुए तो भी एक दूरी में ही रहे। चिराग ने अभिवादन की औपचारिकता पूरी की। दोनों के दिलों की दूरियां सबने महसूस की। हालांकि पारस के साथ उनके बेटे यशराज भी थे, लेकिन स्व. रामचन्द्र पासवान के पुत्र सांसद प्रिंसराज और कृष्णराज दोनों नहीं गए। पूरे आयोजन से जदयू ने दूरी ही बनाई। भाजपा से रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, नंदकिशोर यादव, सुशील मोदी भी पहुंचे।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *