बिहार में जबरदस्त ठंड शुरू, 15 के बाद पटना एयरपोर्ट से आधी रात की सभी उड़ानें होगी बंद

15 के बाद पटना से आधी रात की उड़ानें हो जाएंगी बंद : संभावित कोहरे को देखते हुए 15 नवंबर से आधी रात की उड़ानें बंद हो जाएंगी। बंद होने वाली उड़ानों में इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद की रूट की फ्लाइटें हैं। दरअसल, पटना एयरपोर्ट पर विमानों का नया शिड्यूल जारी हुआ है।

नये शिड्यूल में पहली बार 130 विमानों को जगह दी गई है। इससे पहले 110 की आवाजाही हो रही थी। हालांकि नये शिड्यूल में भी 15 नवंबर से केवल 106 जोड़ी विमान ही रहेंगे। पटना से जुड़ी इंडिगो की 32 जोड़ी उड़ानें, स्पाइस जेट की 13 जोड़ी उड़ानें, गो एयर की 11 जोड़ी उड़ानें, एयर इंडिया की सात जोड़ी उड़ानें व विस्तारा की दो जोड़ी शामिल हैं।

DEMO PHOTO

दस जोड़ी नई फ्लाइटें शुरू होंगी : शिड्यूल के अनुसार पटना एयरपोर्ट से सोमवार से 10 जोड़ी नई फ्लाइटों को शामिल किया गया है। चंडीगढ़ के लिए पटना से सीधी उड़ान शुरू हुई है जबकि सूरत की विमान सेवा बंद हो गयी है। अब यहां से शिडयूल फ्लाइटों की संख्या 55 की जगह 65 जोड़ी हो गयी है। 30 नवंबर तक यह नया फ्लाइट शिडयूल लागू रहेगा। इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 5123 चंडीगढ़ से रात 9.40 बजे आयेगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *