पटना से दिल्ली-बेंगलुरु-पुणे जाने वाली विमान 25 सितंबर तक रद्द, आदेश हुआ जारी

PATNA-पटना एयरपोर्ट प्रशासन ने शनिवार को नया फ्लाइट शिड्यूल जारी किया। 24 सितंबर तक के लिए पटना एयरपोर्ट से 55 जोड़ी यानी 110 विमानों का टाइम टेबल जारी किया गया है। रात की बेंगलुरु-पटना-पुणे फ्लाइट को 25 सितंबर तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रात 9.50 बजे दिल्ली जाने वाली इंडिगो और 11.15 बजे पटना से टेकऑफ करने वाली शमसाबाद-पटना-शम्साबाद फ्लाइट को भी 25 सितंबर तक कैंसिल कर दिया गया है। पिछले शिड्यूल में जिन 16 शहरों के लिए फ्लाइट थीं, वही इसमें भी हैं। समय में थोड़ा-बहुत बदलाव किया गया है। खास बात यह है कि 12 जुलाई से देवघर एयरपोर्ट से विमानों का ऑपरेशन शुरू हो गया है, लेकिन पटना से एक भी विमान नहीं दिया गया है।

पहली फ्लाइट अब 7.55 बजे, दिल्ली के लिए सवा 8 बजे
पटना एयरपोर्ट से पहली फ्लाइट स्पाइसजेट की होगी। सुबह 7.35 बजे गुवाहटी से आने के बाद 7.55 बजे अमृतसर रवाना होगी। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पर पहली फ्लाइट पुणे से आने वाली इंडिगो की सुबह 5.20 बजे थी। दिल्ली के लिए पटना से पहली फ्लाइट गो एयर की सुबह 8.15 बजे है। पहले भी यही समय था। पटना से आखिरी विमान गुवाहाटी के लिए रात 10.15 बजे है। पहले आखिरी विमान रात 1.40 बजे शम्साबाद के लिए था। दिल्ली का आखिरी विमान रात 9.50 बजे है, जबकि पहले 10ः20 बजे था। इन दिनों पटना एयरपोर्ट से रोजाना 10 हजार यात्रियों की आवाजाही हो रही है। पहले यह आंकड़ा 14 हजार तक पहुंच गया था। कोरोना से पहले यहां से 116 विमानों का ऑपरेशन हो रहा था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *