पटना में लाइव डबल म’र्डर, पहले बीवी फिर 14 साल की बेटी को गो’ली मा’रा,खुद को भी खत्म कर लिया

पटना में डबल मर्डर : युवक ने पहले 14 साल की बेटी, फिर तलाकशुदा पत्नी की गोली मारकर हत्या की… इसके बाद अपना भी भेजा उड़ाया : गर्दनीबाग थाना क्षेत्र स्थित पुलिस काॅलोनी के सेक्टर ए में एक सरफिरे युवक ने बड़ी घटना को अंजाम दिया। बेगूसराय के बलिया के रहने वाले राजीव कुमार ने पहले अपनी 14 साल की बेटी संस्कृति उर्फ सारा के सर में गोली मारी फिर अपनी तलाकशुदा पत्नी प्रियंका भारती उर्फ मन्नू के सिर में गोली मारी। उसके बाद खुद की कनपटी में गोली मार ली। घटना गुरुवार को दोपहर 12.20 बजे हुई। पूरी घटना को राजीव ने बीच सड़क पर अपनी वृद्ध सास शशिप्रभा के सामने अंजाम दिया। पुलिस को मौके से दो पिस्टल, तीन खोखा और 23 कारतूस मिले हैं। एसएसपी ने कहा-मृतका की मां के आवेदन पर हत्या का केस दर्ज होगा फिर राजीव को मृत दिखाकर कोर्ट में रिपोर्ट भेजेंगे।

राजीव को लगता था उसकी बेटी सारा को मौसी उसके साथ नहीं जाने देती है
राजीव बलिया के भगतपुर गांव का रहने वाला था। 2007 में राजीव की पहली शादी बीहट की प्रिया भारती से हुई थी। 2008 में प्रिया ने सारा को जन्म दिया और डिलीवरी के दौरान ही उसकी मौत हो गई। तब से सारा ननिहाल में ही रहती थी। फिर राजीव ने प्रिया की बहन प्रियंका से शादी की। लेकिन बाद में तलाक हो गया। पर राजीव बेटी को अपने पास रखना चाहता था पर सारा नहीं जाती थी। राजीव को लगता था प्रियंका उसे नहीं जाने दे रही है। इसी से वह विफरा हुआ था। राजीव ने नगर निगम बेगूसराय में कुछ दिनों तक सिटी मैनेजर के रूप में भी काम किया था। अभी वह बलिया में रहता था। राजीव तीन भाइयों में मंझला था। उसके बड़े भाई यूपी न्यायिक सेवा में हैं। छोटा भाई बेगूसराय नगर निगम में कार्यरत है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *