पटना में बड़ी देवी और छोटी देवी का हुआ मिलान, दो साल बाद उमड़ी लाखों लोगों की भीड़

दो देवियों का मिलन, माहौल ऐसा…मानो बेटी विदा हो रही हो : मारूफगंज की बड़ी देवी जी (बड़ी बहन) और महाराजगंज की छोटी देवी जी (छोटी बहन) के खोइंछा मिलन समारोह के दाैरान श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। बेटी की विदाई जैसे माहौल के बीच दोनों बहनों का खाेइंछा मिलन शेख बूचर का चौराहा में हुआ। विजयदशमी की रात साढ़े 11 बजे श्री बड़ी देवी जी वहां पहुंचीं। छोटी बहन उनके आने का इंतजार कर रही थीं। दाेनाें जगहाें के पुजारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच खोइंछा की अदला-बदली की। आरती पूजन के बाद यहां से बड़ी बहन आगे और छोटी बहन पीछे होकर विसर्जन स्थल भद्र घाट के लिए रवाना हुईं।

2 साल बाद ऐसे दर्शन : जयकारा अाैर नगाड़ा-ढोल की थाप के बीच हजारों श्रद्धालु दोनों बहनों को एक साथ लेकर निकले। छतों से लोग फूलों की बारिश कर रहे थे। पिछले साल कोरोना के कारण ये रस्म सिर्फ सांकेतिक हो पाई थी।

200 साल से चली अा रही परंपरा : श्री बड़ी देवी जी प्रबंधक समिति के अध्यक्ष संत कुमार गोलवारा अाैर उपाध्यक्ष डाॅ. राजेश कुमार बताते हैं कि 1818 से ही खोइंछा मिलन समारोह आयोजित हो रहा है। महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि अाैर सुहाग की रक्षा के लिए गोद भराई अाैर खोइंछा देने के लिए पहुंचती हैं। खोइंछा मिलन के बाद वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत शंखनाद की गई। दोनाें बहनों का भद्रघाट मोड़ पर राष्ट्रीय झंडे से स्वागत किया गया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *