पटना ​सहित पूरे बिहार पर मंडराया बाढ़ का खतरा, उफान पर गंगा, 48 घंटे तक बारिश को लेकर हाई अलर्ट

(PATNA) – गंगा में आज से फिर उफान, कल गांधी घाट पर खतरे के निशान काे कर जाएगी पार, 48 घंटे तक बारिश की संभावना : पटना, गया, नालंदा, नवादा सहित 11 जिलों में बारिश का सिस्टम सक्रिय है। अगले 48 घंटे तक रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान लगातार चलने वाली ठंडी हवा से गर्मी से राहत रहेगी। 48 घंटे के बाद धूप निकलेगी। जिसके बाद पारा चढ़ेगा और गर्मी बढ़ेगी। इसके साथ ही बिहार के अन्य हिस्से में नमी और चक्रवाती हवाओं के प्रभाव के कारण 31 अगस्त तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर 32 एमएम तक बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने गोपालगंज, सीवान, पश्चिम चंपारण, किशनगंज में बारिश को लेकर आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 32 जिलों में ब्लू अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत अधिकांश जगहों पर बारिश होने के आसार हैं।

दीघा घाट पर खतरे का निशान 50.45 मीटर और गांधी घाट पर 48.60 मीटर है। हथिदह में जलस्तर खतरे के निशान से 57 सेमी ऊपर है। गुरुवार को यहां जलस्तर 42.03 मीटर मापा गया है। यहां खतरे का निशान 42.03 मीटर है। वहीं, पुनपुन नदी का जलस्तर किंजर घाट पर खतरे के निशान से 5 सेमी और श्रीपालपुर घाट पर 26 सेमी ऊपर है।

गंगा के जलस्तर में कमी आने की रफ्तार थम गई है। शुक्रवार से जलस्तर में फिर बढ़ोतरी की संभावना है। जल संसाधन विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे गांधी घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से 6 सेमी और रात के 12 बजे 23 सेमी ऊपर हाेगा। इसका कारण नेपाल सहित पश्चिमी इलाकों में भारी बारिश होना है। पिछले 24 घंटे में दीघा घाट और गांधी घाट पर जलस्तर में महज 1 सेमी की कमी आई है। गुरुवार को दीघा घाट पर जलस्तर 49.34 मीटर और हथिदह में 42.03 मीटर मापा गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *