गांधी मैदान में इस बार भी दशहरा पर नहीं जलेगा रावण, पूजा करने के लिए थाने से लेनी होगी अनुमति

गांधी मैदान में दशहरा के दिन लगातार दूसरे साल इसबार भी रावण नहीं जलेगा। जिला प्रशासन ने गांधी मैदान में रामलीला, रावणवध और भरत मिलाप के आयोजन संबंधी श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। गुरुवार को बैठक के दौरान डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कालिदास रंगालय में तीन दिन कार्यक्रम आयोजित करने की अनुमति दी है।

इसमें पहले दिन रामलीला, दूसरे दिन रावणवध और तीसरे दिन भरत मिलाप का कार्यक्रम किया जाएगा। इसमें सीमित संख्या में लोगों की भागीदारी की अनुमति हाेगी। सभी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। कार्यक्रम का वर्चुअल आयोजन होगा। इसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित किया जाएगा। घर बैठ लोग देख सकेंगे। मौके पर एसएसपी उपेंद्र शर्मा, श्री दशहरा कमेटी ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल नोपानी, सचिव अरुण कुमार उपस्थित थे।

14 अक्टूबर रामलीला15 अक्टूबर रावणवध16 अक्टूबर भरत मिलाप
दुर्गापूजा की कलश स्थापना 7 अक्टूबर को है। 15 अक्टूबर को विजयदशमी होगी। इस दौरान सार्वजनिक स्थल पर पंडाल बनाकर पूजा करने, जुलुस निकालने की अनुमति यानी लाइसेंस स्थानीय थाने से लेनी होगी। इसकी मॉनिटरिंग एसडीओ और एसडीपीओ करेंगे। पंचायत चुनाव को लेकर जारी आदर्श अाचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना हाेगा। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर स्थिति की समीक्षा कर लाइसेंस रद्द करने का अधिकार प्रशासन के पास होगा। डीएम ने कहा कि एेसी स्थिति में लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

कांग्रेस में शामिल होंगे JNU वाले kanhaiya kumar, जानिए इसके पीछे का मुख्य कारण…VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *