गांधी सेतु के समानांतर बनेगा एक और नया 4 लेन पुल, 1900 करोड़ रूपये होंगे खर्च, सरकार ने दी मंजूरी

पटना में गंगा पर चार साल में बनेंगे चार नए पुल : आगामी चार वर्षों में पटना में गंगा नदी पर चार नए पुल बनेंगे जिनमें 24 लेन होंगे। पटना महानगर के आधारभूत ढांचे का विकास करने के लिए पथ निर्माण विभाग ने इस पर काम शुरू कर दिया है।

मौजूदा समय में पटना आने-जाने को अभी छह लेन के पुल हैं लेकिन इसमें कार्यरत चार लेन ही हैं। इनमें दो लेन का दीघा का जेपी सेतु और गांधी सेतु के पूर्वी हिस्से का दो लेन का पुल शामिल है। गांधी सेतु के एक हिस्से का दो लेन पुल अभी मरम्मत के कारण बंद है। इसी महीने पश्चिमी लेन से आवाजाही शुरू हो जाएगी। लेकिन इसके शुरू होने पर पूर्वी लेन को तोड़ने का काम शुरू होना है।

ऐसे में सेतु पर फिर से मात्र दो लेन ही आवागमन के लिए उपलब्ध रहेंगे। शहर के सबसे पूर्वी छोड़ पर कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच छह लेन का पुल बन रहा है। लगभग 5 हजार करोड़ की लागत से बन रहे इस पुल को बनाने में वित्तीय समस्या आई तो राज्य सरकार इसे अपने स्तर से राशि की व्यवस्था कर निर्माण करा रही है। दिसंबर 2021 तक इसे बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पटना शहरी क्षेत्र में लोगों के लिए नए पुलों में सबसे पहले यही बनकर तैयार होगा। केबल पर टिका हुआ बिहार का यह सबसे लंबा 9.76 किमी पुल है।

गांधी सेतु के समानांतर चार लेन पुल : सरकार ने गांधी सेतु के समानांतर चार लेन का नया पुल बनाने का निर्णय लिया है। 1900 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के लिए इसी साल जनवरी में एजेंसी का चयन हो चुका है। कोरोना काल के कारण इस पुल का शिलान्यास अभी टला हुआ है। अधिकारियों के अनुसार शिलान्यास की औपचारिक तिथि जल्द ही तय हो जाएगी। जमीन आदि का अधिग्रहण हो चुका है। शिलान्यास होते ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और तीन-चार सालों में यह बनकर तैयार हो जाएगा।

नए पुल : 6 लेन का नया पुल कच्ची दरगाह-बिदुपुर….4 लेन का गांधी सेतु के समानांतर नया पुल…4 लेन का जेपी सेतु के समानांतर नया पुल…4 लेन का नया पुल शेरपुर-दिघवारा के बीच…4 लेन का गांधी सेतु, इसमें से दो लेन सक्रिय…2 लेन के दीघा जेपी सेतु पर चल रही हैं गाड़ियां

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *