खेसारी—अक्षरा का प्राेग्राम रद्द हाेने पर पटना में बवाल, पुलिस पर पथराव, गाड़ियों के शीशे तोड़े

फतुहा फाेरलेन पर स्थित छपाक वाटर पार्क में रविवार काे भाेजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव अाैर अभिनेत्री अक्षरा सिंह का हाेली का कार्यक्रम था। उनका इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच वहां हजाराें की भीड़ की जमा हाेने की जानकारी मिलने पर पुलिस-प्रशासन ने अायाेजक विक्रांत इंटरटेनमेंट कंपनी से संपर्क किया अाैर काेराेना गाइडलाइन के अाधार पर कार्यक्रम काे रद्द करा दिया। दाेनाें अदाकार वहां पहुंचे भी नहीं। इससे भीड़ बेकाबू हाे गई। लाेग पथराव करने लगे। पाेस्टर-बैनर काे फाड़ दिया। ताेड़फाेड़ करने लगे। पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

फतुहा थाने की गश्ती गाड़ी के अलावा कई वाहनाें में जमकर ताेड़फाेड़ की। टिकट का पैसे वापस करने के लिए पार्क के काउंटर में भी तोड़फोड़ की। आयोजक पार्क के अंदर छिप गए। उग्र लाेगाें ने करीब पांच घंटे तक फाेरलेन काे जाम कर दिया। इससे फाेरलेन पर वाहनाें की लंबी कतार लग गई। हालात बेकाबू हाे गए ताे पुलिस ने हल्का बल प्रयाेग का भीड़ काे तितर-बितर कर दिया। इसके बाद वाहनाें का परिचालन शुरू हुअा। इस दाैरान 10 लाेग घायल हाे गए।

एक हजार से दाे हजार तक बिका था टिकट, 12 बजे से शुरू होना था कार्यक्रम
लाेगाें ने 1000, 1500 अाैर 2000 रुपए में टिकट खरीदे थे। हजाराें लाेगाें ने टिकट लिया। कार्यक्रम 12 बजे से शुरू हाेना था, पर दर्शक 10 बजे से ही जुटने लगे थे। दरअसल, अायाेजक ने 12 मार्च काे ही थाने से कार्यक्रम की अनुमति ले ली थी। उस वक्त काेराेना काे लेकर नई गाइडलाइन जारी नहीं हुई थी। अायाेजकाें ने जमकर टिकट बेच दिया। लेकिन, जब सरकार ने गाइडलाइन जारी कर दी कि किसी भी तरह का सामूहिक कार्यक्रम नहीं हाेगा तब अायाेजकाें ने इसे रद्द नहीं किया। पुलिस अाैर प्रशासन ने भी बदले हालात में कार्यक्रम काे रद्द नहीं करवाया।

फिल्म की शूटिंग के लिए मांगी थी अनुमति: फतुहा के थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम को रद्द करने की पहले ही अनुशंसा करने का अनुरोध किया गया था लेकिन आयोजक नही माने। उन्होने बताया कि आयोजक ने स्थानीय प्रशासन को फिल्म शूटिंग करने की बात कही थी। इस बाबत सैकड़ाें अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। अायाेजक काे दर्शकाें काे टिकट का पैसा वापस करने काे कहा गया है।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *