ग्रहण के कारण बंद हुआ पटना का महावीर मंदिर और इस्कान टेंपल, पसरा सन्नाटा

बिहार का प्रसिद्ध हनुमान मंदिर अर्थात महावीर मंदिर और इस्कॉन टेंपल सहित तमाम धार्मिक स्थल सूर्य ग्रहण के कारण बंद हो चुका है। भक्तों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। कहा जा रहा है कि जब तक ग्रहण का समय रहेगा तब तक मंदिर का पट बंद रहेगा। ग्रहन समाप्त होने के बाद ही लोग भगवान का दर्शन कर पाएंगे। साथ ही विशेष आरती में भाग ले पाएंगे।

सूर्य ग्रहण शुरू, 1300 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा, बिहार—झारखंड में आधे घंटे तक दिखेगा असर

दुनिया भर में सूर्य ग्रहण का शुभारंभ हो चुका है। हालांकि अगर भारत या बिहार—झारखंड की बात करें तो अभी सूर्य ग्रहण लगने में समय है। जानकारी के अनुसार बिहार में 4:43 से 5:13 तक सूर्य ग्रहण लगा रहेगा। वहीं अगर झारखंड की बात करें तो 4:22 से 5:42 तक ग्रहण का असर दिखेगा। दूसरी ओर पटना सहित पूरे देश के तमाम मंदिरों के पट को बंद कर दिया गया है।

कहा जा रहा है कि 1300 साल के बाद ऐसा अद्भुत संयोग बन रहा है। सूर्य ग्रहण के समय चार ग्रह अर्थात बुध, गुरु, शुक्र और शनि अपनी राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं बुध कन्या राशि में, गुरु मीन राशि में, शुक्र तुला राशि में और शनि मकर राशि में विराजमान होंगे।

आज है साल का अंतिम सूर्य ग्रहण
दिवाली के अगले दिन ही इस साल 2022 का अंतिम सूर्य ग्रहण है। पंडितों की मानें तो भारत में सूर्य ग्रहण का समय 2:29 से आरंभ होगा शाम 6:32 तक रहेगा। आसान भाषा में कहा जाए तो साल का अंतिम सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 3 मिनट है।

जानकारों की मानें तो सूर्य ग्रहण का असर सभी राशियों पर पड़ने वाली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह सूर्य ग्रहण भारत के कई हिस्सों में देखी जा सकती है। भारत में सूर्य ग्रहण को बेंगलुरु, नई दिल्ली, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा और कोलकाता में देखा जा सकेगा। पूर्वोत्तर राज्य के मेघालय और असम में इस ग्रहण को लोग नहीं देख पाएंगे।

पंडितों का कहना है कि सूर्य ग्रहण के दौरान लोगों को भोजन नहीं करना चाहिए। दान पुण्य करना चाहिए।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *