पटना सहित पूरे बिहार में झमाझम बारिश, अचानाक रातों रात बदल गया मौसम

पटना में सुबह 4 घंटे बूंदाबांदी, ठंड बढ़ी, बिहार में अचानक मौसम बदला, कई जिलों में हल्की बारिश; कोहरा बना रहेगा : बिहार में शुक्रवार-शनिवार रात से मौसम अचानक बदल गया। पटना में रात 3 बजे से शुरू हुई बूंदाबांदी सुबह 8 बजे तक हुई। हालांकि 9 बजे के बाद हल्की धूप निकली। समस्तीपुर, सीवान, बक्सर समेत कई जिलों में यही हाल रहा। बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है। अभी कोहरा भी बना हुआ है। हालांकि बिहार में 23 जनवरी से राहत मिलने के आसार हैं। इस दौरान दिन में मौसम सामान्य और सुबह-शाम ठंड का असर रहेगा। 23 जनवरी से बिहार के अधिकांश हिस्से में दिन का तापमान 20 से 24 डिग्री और रात का तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच होने का अनुमान है। हवा की रफ्तार 6-8 किमी/घंटा रहने का अनुमान है। देश के उत्तरी हिस्से में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।

हिमालय से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी के पश्चिम हिस्से तक विक्षोभ के प्रभाव से मध्य दर्जे की बारिश होने का अनुमान है। इससे ठंड के प्रभाव में कमी आएगी। बिहार के 28 जिलों में दिन का तापमान 20 डिग्री से अधिक है। इस दौरान रात का तापमान 4 से 11 डिग्री के बीच रिकार्ड किया गया। अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। अगले 3 दिनों के दौरान तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि होने की संभावना है। गया जिला सबसे ठंडा रहा है, यहां न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

पूरे प्रदेश में अभी 5 किलोमीटर ऊपर तक पछुआ हवा का प्रभाव बना हुआ है। इसके साथ ही नमी और कोहरे की वजह से आर्द्रता 80 प्रतिशत है। इससे लोगों को सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास हो रहा है, वहीं दोपहर में धूप होने के कारण मौसम सामान्य बना हुआ है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *