बिहार में तेजी से बढ़ रहा को’रोना, पटना में 5 महीने बाद 85 नए मरीज मिले, आधे से अधिक महिलाएं

PATNA-पटना में पांच महीने बाद 85 नए कोरोना मरीज मिले, इनमें आधे से अधिक महिलाएं = बिहार में 152 नए मरीज, रिकवरी रेट 98.457%| राज्य की रिकवरी रेट 98.457% और पॉजिटिविटी रेट 0.105% है। जबकि पटना की पॉजिटिविटी रेट 1.54 फीसदी हो गई है। : बेउर जेल में बंद पूर्व विधायक पॉजिटिव, एक डॉक्टर भी संक्रमित : बेउर जेल में बंद खगड़िया के पूर्व विधायक रणवीर यादव भी संक्रमित हो गए हैं। आईजीआईएमएस के एक डॉक्टर भी संक्रमित हुए हैं।

राज्य और पटना में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी राज्य के विभिन्न जिलों में 128 दिन बाद 152 मरीज मिले हैं जबकि पटना में 148 दिन बाद 85 नए मरीज मिले हैं। वहीं राज्य में इससे पहले 15 फरवरी को 159 कोरोना के मरीज मिले थे। इसी वर्ष चार फरवरी को पटना में 85 मरीज मिले थे। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 575 और पटना में एक्टिव मरीजों की संख्या 362 हो गई है। पटना में जितने संक्रमित मिले हैं उसमें 45 महिलाएं हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं


प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *