BREAKING : पटना में पुलिस का लाठीचार्ज, भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों को खदेड़ा

इस वक्त की ताजा खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने अपनी मांगों के साथ प्रदर्शन कर रहे भूमि विकास बैंक के कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया है।

भूमि विकास बैंक में लंबे अरसे से कई गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। बैंक के कर्मचारियों को प्रबंधन की मनमानी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके विरोध में एकजुट होकर कर्मचारी आज प्रदर्शन कर रहे थे। हंगामा कर रहे हैं इन कर्मचारियों पर बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया है।

राजधानी पटना के बुद्धमार्ग स्थित भूमि विकास बैंक में अनुबंध पर काम करने वाले कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। बुधवार को बड़ी संख्या में कर्मचारी वेतन वृद्धि की मांग को लेकर बैंक के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। बैंक प्रशासन की सूचना पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मियों की बहस पहले बैंक के अधिकारियों से हुई। इसके बाद मामला भड़क गया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने हंगामा किया तो मौके पर तैनात पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा।

अनुबंध के आधार पर काम करने वाले कर्मचारी पिछले काफी समय से वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं। कर्मियों का कहना है कि बैंक सेवा शर्त नए तरीके से लागू कर दंडात्मक कार्रवाई कर रहा है। विरोध करने के चलते कई कर्मियों की सेवा समाप्त की गई है। बुधवार को विरोध प्रदर्शन के लिए जुटे कर्मी ऐसे लोगों की सेवा बहाल करने की भी मांग कर रहे थे, जिन्हें हटा दिया गया है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *