पटना से दिल्ली जाना हुआ आसा, मात्र दस घंटे में तय होगी सफर, सोन नदी पर बनेगा पुल

PATNA-अब 15 नहीं 10 घंटे में पटना से दिल्ली:बिहार से झारखंड की दूरी आधी से भी कम हो जाएगी, सोन नदी पर बनेगा पुल : आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी पंडुका पुल का शिलान्यास करेंगे। इससे झारखंड और नोहट्टा की दूरी 100 किलोमीटर के बदले महज 2 किलोमीटर की रह जाएगी। रोहतास जिला अब झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश से लगभग सीधे जुड़ जाएगा। इसके अलावा बक्सर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भी बिहार को जोड़ने की योजना का शिलान्यास करेंगे। पटना से दिल्ली अब 10 घंटे का सफर हो जाएगा। अभी दिल्ली जाने में 15 घंटे लगते हैं।

210.13 करोड़ की लागत से रोहतास में सोन नदी पर पांडुका के पास पहुंच पथ सहित दो लेन का उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का आज शिलान्यास केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। यह उच्च स्तरीय आरसीसी पुल का एक छोर बिहार राज्य के पांडुका और दूसरा छोड़ झारखंड राज्य गढ़वा जिले के श्रीनगर को जोड़ती है।

इसके डाउनस्ट्रीम में लगभग 70 किलोमीटर की दूरी पर डेहरी में उच्च स्तरीय पुल निर्मित है। जो वर्तमान में गढ़वा जाने का एकमात्र विकल्प है। पांडुका भाया एनएच 119 से डेहरी पुल होते हुए गढ़वा की दूरी लगभग 200 किलोमीटर की है। प्रस्तावित पुल निर्माण हो जाने से इसकी दूरी घटकर मात्र 63 किलोमीटर हो जाएगी।

प्रस्तावित पुल के निर्माण हो जाने से बिहार झारखंड छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश के बीच भारी और हल्के वाहनों का परिचालन सुगम हो जाएगा। साथ ही समय के साथ-साथ इंधन भी बचेगा। इस पुल के निर्माण हो जाने से डेहरी और औरंगाबाद जाने में भी सहूलियत हो जाएगी। बिहार और झारखंड के जिलों में कृषि पर आधारित उद्योगों की बड़ी संभावना होने के कारण इस क्षेत्र में इस रूट की और पुल की काफी अहमियत होगी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *