दरभंगा से मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस के साथ हुआ हादसा, अचानक टूट गया ट्रेन का पहिया

दरभंगा 3 जुलाई 2023 : 2 दिन पहले हमने आपको बताया था कि दरभंगा से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के साथ एक हादसा हुआ अचानक कोच नंबर S 2 से धुआं निकलने लगा. बाद में गड़बड़ी को ठीक कर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना किया गया. अब खबर आ रही है कि दरभंगा से मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस के साथ भी कुछ ऐसा ही हादसा हुआ. हालांकि सभी यात्री बाल-बाल बच गए. ताजा अपडेट के अनुसार मुंबई जा रही पवन एक्सप्रेस का चक्का अचानक टूट गया. घटना की जानकारी मिलते ही ट्रेन को तुरंत रोका गया और चक्के को ठीक कर मुंबई के लिए रवाना किया गया.

पवन एक्सप्रेस की एस 11 कोच के एक पहिये का ऊपरी हिस्सा टूटकर अलग हो गया। ट्रेन में खट-खट की आवाज आने लगी थी। भगवानपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो यात्रियों ने इसे देखा। हो-हल्ला होने पर कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। ट्रेन शाम करीब 6.08 बजे भगवानपुर स्टेशन पहुंची। यहां से ट्रेन करीब 5 घंटे 20 मिनट की देरी से मुंबई रवाना की गई।

लोकमान्य तिलक टर्मिनल, मुंबई तक जाने वाली ट्रेन 11062 की एस-11 कोच के यात्रियों में अफरातफरी उस समय मच गई, जब मुजफ्फरपुर से ट्रेन के खुलते ही खट-खट की आवाज आने लगी। ट्रेन की गति बढ़ने के साथ आवाज भी बढ़ती जा रही थी। यात्री सहम गए। भगवानपुर स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो कोच के यात्री पहिये को देखने लगे। इस बीच चालक ने हॉर्न दे दिया, लेकिन यात्रियों के शोर मचाने और पहिए के बारे में बताने पर ट्रेन रुकी। इसके बाद जांच शुरू हुई। सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुजफ्फरपुर से नया कोच मंगाकर ट्रेन को रात करीब 11.28 बजे मुंबई के लिए रवाना किया गया

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *