अभी—अभी : बिहार चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ ऐलान, शाम 5 की बजाय 6 बजे तक वोटिंग होगी

बिहार में 7.29 करोड़ वोटर होंगे, शाम 5 की बजाय 6 बजे तक वोटिंग होगी, यानी 11 घंटे; CEC बोले- यह कोरोना के दौर में दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव : चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो चुकी है। कुछ देर में बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होगा। साथ ही मध्य प्रदेश की 28 सीटों समेत कुल 56 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा होगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव टालने की याचिका भी खारिज कर दी।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने कहा, ‘‘70 देशों ने चुनाव टाल दिए, लेकिन जैसे-जैसे दिन गुजरते गए न्यू नॉर्मल होता हो गया क्योंकि कोरोना के जल्दी खत्म होने के संकेत नहीं मिले। हम चाहते थे कि लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार बना रहे। उनके स्वास्थ्य की भी हमें चिंता करनी थी। आज हम यहां बिहार चुनाव की घोषणा करने आए हैं। यह कोरोना के दौर में देश का ही नहीं, बल्कि दुनिया का पहला सबसे बड़ा चुनाव होने जा रहा है।’’

‘‘बिहार में 243 सीटें हैं। 38 सीटें आरक्षित हैं। हमने एक पोलिंग बूथ पर वोटरों की संख्या 1500 की जगह 1000 रखने का फैसला किया था। 2015 में पिछले विधानसभा चुनाव के वक्त 6.7 करोड़ वोटर थे। अब 7.29 करोड़ वोटर हैं।’’‘‘1.73 लाख वीवीपैट का इस्तेमाल होगा। 46 लाख मास्क, 7.6 लाख फेस शील्ड, 23 लाख हैंड ग्लव्स का इस्तेमाल होगा।’’ ‘‘वोटिंग का समय एक घंटा बढ़ा दिया गया है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को छोड़कर सामान्य इलाकों में सुबह 7 से शाम 5 की बजाय सुबह 7 से शाम 6 के बीच वोटिंग होगी।’’

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *