फिर महंगा हुआ तेल, डीजल 100 और पेट्रोल 107, लोगों ने कहा- इतना ‘सस्ता’ पेट्रोल कभी नहीं खरीदा

डीजल अब शतक के पास पहुंचा, पेट्रोल 107 रुपए, जेब पर बोझ : शनिवार को फिर हुई बढ़ोतरी : नवरात्रा पर भक्तों को महंगाई के मार ने परेशान कर रखा है। पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। शनिवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। पेट्रोल के शतक पार करने के बाद 106.98 तक हो चुकी है। वहीं डीजल के दाम 99.5 रुपए प्रति लीटर हो चुकी है। संभावना है कि शहर में रविवार को 100 रुपए तक हो जाएगी।

पिछले दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में 15 रुपए की बढ़ोतरी की गयी है। सिलेंडर अब 998 यानि 1 हजार से 2 रुपए कम है। व्यापारियों की मानें तो पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से इसका सीधा असर आम लोगों के जीवन पर पड़ता है। खाद्य पदार्थ, हरी सब्जी, दाल से लेकर अन्य समानों के दाम बढ़ने के आसार रहते है।

पिछले 10 दिनों के आंकड़े
29 सितंबर 95.70, 30 सिंतबर 96.15, 1 अक्टूबर 96.57, 2 अक्टूबर 96.57, 3 अक्टूबर 97.10, 4 अक्टूबर 97.16, 5 अक्टूबर 97.99, 6 अक्टूबर 97.88, 7 अक्टूबर 98.25, 8 अक्टूबर 98.75, 9 अक्टूबर 99.05

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *