पीपा पुल हुआ बंद, पटना-हाजीपुर आने-जाने में लोगों को होगी परेशानी, प्रशासन का आदेश जारी
PATNA : हाजीपुर-पटना के बीच गांधी सेतु के समानांतर बने पीपा पुल पर 21 जून से परिचालन बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में पुल निर्माण निगम की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया है। यह संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को भी दिया गया है। गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष ने इस बात की जानकारी दी। इसके अलावा कच्ची दरगाह-राघोपुर पुल पर भी 21 जून से वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी।.
गंगा ब्रिज थानाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि 21 जून से ही पीपा पुल को खोलने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा। यह निर्णय गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लिया गया है। पीपा पुल बंद होने से सेतु पर वाहनों का दबाव एक बार फिर काफी बढ़ जाएगा।

बताते चले कि गांधीसेतु से पटना से हाजीपुर जाने में जाम के कारण करीब 3 घंटे से लग रहे थे। पीपा पुल से यह यात्रा मात्र 15 से 20 मिनट में पूरी हो रही है। एसडीओ ने बताया कि तय समयसीमा के तहत परिचालन की अनुमति दी गई है। सुबह 5 बजे से ही सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
90 करोड़की लागत : 90करोड़ की लागत से तैयार पीपा पुल पर वाहनों का परिचालन शुरू होते ही छोटे वाहनों चालकों में खुशी की लहर दौड़ गई थी। अब पीपा पुल बंद होने से एक बार फिर लोगों को परेशानी का सामना करना होगा।
(फेसबुक पर DAILY BIHAR LIVE लिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)