बिहारी लड़के को सलाम, दहेज के लिए पिता का शादी से इनकार, लड़की को पसंद कर मंदिर में भर दी मांग

Patna। बाढ़ थाना क्षेत्र में दहेज में मुंह मांगे सामान न मिलने पर लड़का पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया। परेशान होकर काजीचक मोहल्ला निवासी लड़की के पिता रंजीत प्रसाद ने गुरुवार को थाने में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने ले आई तो लड़के ने पिता के विरोध के बावजूद विवाह के लिए हामी भर दी। आखिरकार उमानाथ मंदिर में दोनों ने सात फेरे लिए। हालांकि लड़की वालों को अभी भी भय है कि लड़के के पिता के द्वारा उन्हें परेशान किया जा सकता है।

बाढ़ थाना पहुंचे काजीचक मोहल्ला निवासी रंजीत प्रसाद ने कहा कि उनकी बेटी प्रीति कुमारी की शादी बाढ़ थाना क्षेत्र के ही दया चक मोहल्ला निवासी संजय कुमार के पुत्र आलोक कुमार के साथ तय थी। सगाई होने के बाद ही जितना हो सका लड़के वालों को दिया। इसके बावजूद लड़के के पिता और दहेज की मांग करने लगे। असमर्थता जताने पर शादी से इनकार कर दिया। इस बीच लड़के ने खुद आकर शादी करने की इच्छा जताई। इस दौरान लड़का के पिता के द्वारा इसका जमकर विरोध किया गया। लेकिन घटना की सूचना जब बाढ़ पुलिस को दी गई तो पुलिस मौके पर पहुंचकर लड़की वाले के घर से लड़का और लड़की को उठाकर बाढ़ थाना में लाया गया।

थानें में लड़के न जता दी शादी की इच्छा

थाने में लड़के ने खुद शादी की इच्छा जता दी। लिहाजा सामाजिक स्तर पर मान मनोबल के बाद आखिरकार उमानाथ मंदिर में दोनों की शादी कराई गई। विवाह के बाद दोनों नव दंपती ने खुशी जाहिर करते हुए नई जिंदगी बसाने की बात कही है। वहीं लड़की वाले को अभी भी भय है कि लड़के के पिता के द्वारा उन्हें परेशान किया जा सकता है।लेकिन पुलिस ने हर संभव न्याय दिलाए जाने की बात कही है। शादी के बाद इलाके में भी इसकी चर्चा की जा रही है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *