बिना सूचना के रात 1 बजे बनारस रेलवे स्टेशन पहुंचे PM मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ लिया जायजा

PATNA : ये तस्वीर खिंचवाने के लिए भी आधी रात को वाराणसी स्टेशन का मुआयना करने जाने होता है। वो भी एक अति व्यस्त दिन के बाद। आधी रात को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बनारस स्टेशन का जायजा लेने पहुंचे पीएम मोदी।

इस आदमी को कितनी भी गालियां दे लो। लेकिन इसे पता है कि कब क्या करना है। ये आदमी कुछ करता नहीं है, बस अपने पीछे एक चर्चा छोड़ जाता है। जिसमें हमारे-आपके जैसे लोग कूद पड़ते हैं और ठीक-ठाक ज्ञान देते हैं। फ़ोटो गौर से देखिए तो पता चलेगा कि रात के 1 बज रहे हैं। देश का प्रधानमंत्री इतनी रात में वाराणसी स्टेशन का मुआयना कर रहा है, जो मीडिया के लिए कोई छोटी खबर नहीं है।

मोदी विरोधी अक्सर इस भ्रम जाल में फंस जाते हैं कि यह आदमी सिर्फ फ़ोटो खिंचवाता है। जबकि ऐसा नहीं है। यह आदमी सिर्फ अपना शौक नहीं पूरा करता है, बल्कि वह जनता को कुछ स्पष्ट सन्देश दे रहा होता है। मोदी का मंदिर बनाना एक आम हिन्दू के लिए हर्ष का विषय है, जो कई मुद्दों पर भारी है। एक प्रधानमंत्री का गंगा में डुबकी लगाना, पूजा-पाठ करना। मजदूरों के साथ भोजन करना। आधी रात में स्टेशन का जायजा लेना, और यह सब टीवी पर करोड़ों लोगों द्वारा देखा जाना, मतलब कि अगर मोदी अपने एक्शन से कुछ करोड़ वोट बनाने में कामयाब हो गए तो समझो काम बन गया।

जबकि विपक्ष फंस जाता है। वह न तो निगल पाता है और न ही उगल पाता है। काशी विश्वनाथ मन्दिर पर आखिर क्या टिपण्णी करे! ट्रोल्स होता तो कुछ भी लिख देता लेकिन उसकी अपनी छवि, इज्जत, प्रतिष्ठा है। तब जाकर विपक्षी पार्टियां मजबूर हो जाती हैं जनेऊ दिखाने और मंदिर जाने के लिए। जबकि उन्हें इससे आगे बढ़कर कुछ करना होगा। न कि इंतजार करना होगा कि लोगों का हिंदुत्व से मन ऊबे।

वास्तविकता यह है कि मन्दिर के बदले अस्पताल बनना चाहिए यह बात फेसबुक, ट्विटर तक रह गयी। लेकिन काशी में भव्य मंदिर बन गया यह करोड़ों लोगों ने अपने घरों में लाइव देखा। फर्क साफ है कि कौन सा सन्देश लोगों तक आसानी से पहुंच गया। इसलिए विपक्षियों को मेहनत तो करनी होगी। बहुत तगड़ी मेहनत।
-Ritik Kumar

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *