पीएमसीएच के सात डाक्टरों को हुआ कोरोना, कहा- ठीक होने के बाद फिर मरीजों का इलाज करूंगा

पटना पीएमसीएच में सात डॉक्टर और एक टेक्नीशियन भी कोरोना संक्रमित हो गया है। सात डॉक्टरों में पांच जूनियर डॉक्टर गाइनी विभाग की है और अस्पताल कैंपस के हॉस्टल में रहती हैं। वहीं एक 54 साल के सीनियर डॉक्टर हैं जो कंकड़बाग में रहते हैं। एक 25 साल के जूनियर डॉक्टर हैं जो अस्पताल के पीजी हॉस्टल में रहते हैं। वहीं 32 साल का टेक्नीशियन सरिस्ताबाद में रहता है। इनके पॉजिटिव आने से गाइनी, एनेस्थेसिया और क्लिनिकल पैथोलॉजी विभाग के सभी डॉक्टर और कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी। इनके संक्रमण चेन का पता नहीं चल पाया है। हालांकि सभी संक्रमित डॉक्टरों ने एक स्वर में कहा- हम जल्द ठीक होकर फिर मरीजों की सेवा के लिए वापस आएंगे। इन सात को मिलाकर पटना में रविवार को 31 नए पॉजिटिव मिले हैं। वहीं राज्य में 162 नए संक्रमित सामने आए हैं। इससे संक्रमितों की कुल संख्या 7665 हो गई।

काेराेना से रविवार काे बिहार में पांच माै/तें हुईं। दाे बेगूसराय, एक पटना, एक जहानाबाद अाैर एक गया के मरीज की जान गई है। पटना एम्स में दिल्ली के पासपाेर्ट अफसर विनय कुमार अाैर जक्कनपुर थाने के हाेमगार्ड जवान बिंदा यादव की माै/त हाे गई। 44 साल के विनय जहानाबाद के मखदूमपुर के शीमेला गांव के थे। वहीं 51 साल के बिंदा मसाैढ़ी के खरजामा गांव के थे। पटना के पहले जवान की काेराेना से माै/त हाे गई। विनय हार्ट पेशेंट थे अाैर 13 जून काे एम्स में भर्ती हुए थे। 15 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। बिंदा शुगर के मरीज थे। वे 10 काे एम्स में भर्ती हुए। 12 काे रिपाेर्ट पाॅजिटिव अाई थी। इस तरह एम्स में पिछले 90 घंटाें में काेराेना से पांच मरीजाें की माै/त हाे गई। बिंदा की माै/त के साथ ही पटना जिले में काेराेना से म/रने वालाें की तादाद 3 हाे गई। वहीं बेगूसराय में कोरोना से रविवार को दो और मरीज की मौ/त हो गई। इनमें एक पोखरिया मोहल्ले की 65 वर्षीय महिला है। उसकी मौत एनएमसीएच पटना में हो गई है। दूसरा मृतक बलिया प्रखंड का था। डीएम ने बताया कि उसकी मौत शनिवार की सुबह ही बेगूसराय के निजी क्लिनिक में हो गई थी। रविवार को जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में कोरोना मरीजों का बढ़ना जारी है। रविवार को देश में 14 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल मरीज 4,16,560 हो गए। इस दौरान 16,461 लोग ठीक भी हुए, जो नए मरीजों से ज्यादा हैं। इन्हें मिलाकर ठीक होने वालों का आंकड़ा 2,34,875 हो गया। साथ ही ठीक होने वालों का प्रतिशत भी 56% के पार पहुंच गया। देश में 24 घंटे में 278 मौतों के साथ मृ/तक संख्या 13,611 हो गई। इसी के साथ मृत्यु दर 3.27% रही। रविवार को सबसे ज्यादा 3870 मरीज महाराष्ट्र में मिले। इन्हें मिलाकर राज्य में कुल 1,32,075 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दिल्ली में भी इस दौरान 3000 नए मरीजों के साथ संक्रमित 60 हजार के करीब पहुंच गए। तमिलनाडु में भी 2,532 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर कुल संक्रमित 59,377 हो गए।

162 नए संक्रमित, 264 और अस्पताल से डिस्चार्ज हुएप्रदेश में रविवार को 264 और मरीज ठीक हुए। इससे ठीक होने वालों की कुल संख्या 5631 हो गई है। यह कुल संक्रमिताें का 74 फीसदी है। यानी राष्ट्रीय रिकवरी रेट से 18.5 फीसदी अधिक। मरीजाें के स्वस्थ हाेने का राष्ट्रीय अाैसत 55.5 फीसदी है। रविवार को बांका में 9, भागलपुर में 11, भोजपुर में 7, दरभंगा में 33, जहानाबाद में 3, किशनगंज में 3, मधेपुरा में 2, मुंगेर में 2, नालंदा में 2, नवादा में 3, रोहतास में 7, समस्तीपुर में 18, सीवान में 10, वैशाली में 1, पश्चिमी चंपारण में 1, जहानाबाद में 2, कटिहार में 6, मधुबनी में 12, पूर्णिया में 7 और सीतामढ़ी में 8 नए मरीज मिले।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *