जगदेव पथ पर 60 फीट ऊंचा बनेगा पूजा पंडाल, हर 30 मिनट पर 40 फीट ऊंचा उड़ता दिखेगा चंद्रयान

PATNA : शहर में पहली बार कार्टून के माध्यम से जगदेव पथ मोड़ के पास चन्द्रयान-2 को देख सकेंगे। 12 फीट लंबा चंद्रयान-2 हर 30 मिनट पर 40 फीट उड़ते हुए लाइव दिखाया जाएगा। हाइड्रोलिक सिस्टम से रॉकेट को 40 फीट ऊंचा उड़ाया जाएगा। इसके साथ ही 30 फीट लंबा और 20 चौड़ी स्क्रिन पर चांद के दृश्य को भी दिखाया जाएगा।

 

जगदेव पथ मून क्लब पूजा समिति के कोषाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि कार्टून के माध्यम से चंद्रयान 2 को आकर्षक तरीके से दिखाया जाएगा। कोलकाता और पटना के कारीगर रॉकेट को हू-ब-हू तैयार कर रहे हैं। पूजा के आयोजन में करीब 15 लाख रुपए खर्च का अनुमान है। हालांकि यह बढ़ भी सकता है।


पूजा समिति ने इस बार पंडाल को बौद्ध स्तूप की तरह तैयार कराने का निर्णय लिया है। हालांकि किसी स्तूप से इसे कॉपी नहीं किया गया, लेकिन थीम वही होगी। मां दुर्गा शेर पर सवार रहेंगी। पंडाल के मुख्य द्वार पर अलग-अगल काल चक्र रहेगा। श्रद्धालु आएंगे और काल चक्र को घूमा सकेंगे। करीब 800 मीटर दूरी तक बेली रोड फ्लाईओवर को दोनों तरफ एलईडी लाइट से सजाया जाएगा। इसके अलावा दोनों तरफ सड़क को भी सजाया जाएगा। यहां दुर्गा पूजा का आयोजन वर्ष 1999 से हाे रहा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *