पुलिस स्टेशन पहुंची पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह की पोती, कहा- ससुराल वाले मांगते हैं दहेज, मारते भी हैं
पूर्व पीएम की पोती ने दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया, पति ने भी लगाया 100 करोड़ मांगने का आरोप : पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वीपी सिंह की पोती ने पति और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। सोमवार को उन्होंने पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अशोक कुमार से इसकी शिकायत की।
पूर्व पीएम की पोती अंद्रीजा सिंह की शादी ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री आरएन सिंह देव के पोते अरकेश सिंह से 2017 में हुई थी। अरकेश सिंह उड़ीसा के बालागीर से पूर्व सांसद अनंग उदय सिंह देव के बेटे हैं। उनका एक घर देहरादून के राजपुर रोड के शाकंबरी में है। बीते कुछ समय से अंद्रीजा और अरकेश सिंह इसी मकान में रह रहे हैं। अंद्रीजा का आरोप है कि अरकेश और उनके परिजन शादी के बाद से उनसे दहेज मांग रहे हैं। आरोप है कि नौकरों और अरकेश के कुछ साथियों ने भी उनसे अभद्रता की। उन्होंने डीजीपी को बताया कि इसकी शिकायत पुलिस को दी थी, पर कार्रवाई नहीं की गई। इधर, डीजीपी ने बताया कि देहरादून के एसएसपी को जांच के निर्देश दिए हैं।

इधर, अंद्रीजा के पति अरकेश सिंह ने भी पुलिस मुख्यालय में शिकायत की है। कहा कि अंद्रीजा और वह अलग होना चाहते हैं। अंद्रीजा तलाक के एवज में 100 करोड़ और बालागीर से विधायक का टिकट मांग रही हैं। अरकेश भी विधायक का चुनाव लड़ चुके हैं।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं