जनकपुर में विवाह पंचमी की तैयारी शुरू, मटकोर आज, अयोध्या से बारात लेकर पहुंचें भगवान श्रीराम

PATNA : जगत जननी माता सीता की आज मटकोर है। विश्व प्रसिद्ध रामजानकी मंदिर से लेकर मटकोर स्थल गंगासागर दुल्हन की तरह सज धज कर तैयार है। पूरे परिसर को रंग विरंग के फूलों व कृतिम बल्बों से सजाया गया है। भारत के अयोध्या से करीब 1000 बरात अभी तक रामजानकी मंदिर परिसर में पहुंच चुके हैं। बरातियों के आने का सिलसिला जारी है। मंदिर के पुजारियों व जनकपुरवासियों ने बरातियों को भव्य स्वागत किया है।

जनकपुर वासी अयोध्या से आए भगवान राम के बरात व देश विदेश से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए जनकपुर में जगह-जगह छोटे-बड़े पंडालों का निर्माण किया है। कोई ऐसा जगह नहीं है, जहां मेहमानों के लिए भोजन की व्यवस्था नहीं हो। अयोध्या से आए बारात में कोई राम बने हैं तो कोई हनुमान तो कोई लक्ष्मण।

300 से अधिक जगह पर बनाए तोरणद्वार : पूरी जनकपुर शहर भगवान राम सीता की विवाह महोत्सव में तब्दील हो गया है। 300 से अधिक जगहों पर तोरणद्वार बनाए गए हैं। इसके अलावा पूरे शहर को खूबसूरत ढंग से सजा दिया गया है। प्रकाश की भरपूर व्यवस्था किया गया है।

पौराणिक विधि से होगा मटकोर : माता जगत जननी सीता की मटकोर स्थल ऐतिहासिक गंगासागर को पूरी तरह से दुल्हन की तरह सजा दिया गया है। रामजानकी मंदिर से हजारों की संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मटकोर के लिए गंगासागर तालाब पर पहुंचेंगे। जहां पौराणिक विधि से माता जानकी की मटकोर कार्यक्रम किया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से पूरी तैयारी कर ली है। वहीं जनकपुर के लोगों में इसके लिए विशेष उत्साह है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *