मैं नहीं लड़ूंगा 2024 का लोकसभा चुनाव, बिहार के कांग्रेस नेता शकील अहमद ने लिया राजनीति से सन्यास

पटना 17 अप्रैल 2023, कांग्रेस नेता डॉॅ. शकील अहमद नहीं लड़ेंगे चुनाव : बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद डॉक्टर शकील अहमद यह प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ऐलान किया है कि अब वे जीवन में कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे. पत्रकारों को संबोधित करते हुए डॉ अहमद ने बताया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में मैं इलेक्शन फाइट करने नहीं जा रहा हूं. आसान भाषा में कहा जाए तो जीवन में मैं अब कोई चुनाव नहीं लड़ूंगा

उन्होंने कहा कि वे कभी विधानसभा या लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। इसकी जानकारी उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को दे दी है। अन्य पार्टी में जाने के सवाल को खारिज करते हुए डॉ. अहमद ने कहा कि वे हमेशा कांग्रेस में रहे हैं और पूरी जिंदगी कांग्रेस में ही रहेंगे। राजनीति में सक्रिय हैं और रहेंगे पर यह सिर्फ कांग्रेस के लिए रहेगी।

पार्टी द्वारा फिर से मैदान में उतारे जाने के सवाल पर कहा कि वे पार्टी की मजबूती को सबकुछ करेंगे, पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद व तीन बार विधायक रहे डॉ. शकील अहमद प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *