प्रियंका चोपड़ा को बेचना पड़ा अपना आलिशान बंगला, पति निक ने किया था गिफ्ट

पटना : बॉलीवुड की देसी गर्ल से फेमस एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा बीते एक महीने से लगातार मीडिया में छायी हैं। कभी सिगरेट पीती हुई तस्वीर, कभी बर्थडे पार्टी तो कभी पति के साथ समुद्र किनारे मस्ती करती हुई तस्वीरें के कारण। एक बार फिर प्रियंका चोपड़ा चर्चा में हैं। इस कारण बना है उनका आलिशान बंगला, जिसे प्रियंका चोपड़ा ने बेच दिया है। जी हां, प्रियंका चोपड़ा ने पति निंक द्वारा गिफ्ट किए गए घर को बेच दिया है। एक्ट्रेस ने लंदन के लॉस एंजेलिस स्थित अपने आलिशान बंगले को 48.91 करोड़ रुपए में बेचा है। बताया जाता है कि निक ने इस घर को 46.07 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके साथ ही दोनों अब नया बंगला तलाश रहे हैं। नए बंगला खरीदने के लिए दोनों का बजट भी बड़ा है। सूत्रों के अनुसार प्रियंका चोपड़ा और निक करीब 141 करोड़ रुपए में नया आलिशान बंगला खरीदने जा रहे हैं।

प्रियंका की आने वाली फिल्में : बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक फिल्में करने वाली प्रियंका चोपड़ा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। या फिर यूं कहें कि प्रियंका चोपड़ा अपनी शादी के बाद से फिल्मों में नजर नहीं आ रही है। बहरहाल, प्रियंका ने हाल ही में द स्काई इज पिंक मूवी की शूटिंग पूरी की है। यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज होने वाली है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी नजर आएंगी। इसके अलावा प्रियंका की एक और फिल्म आने वाली है, जिसका नाम है- हीरा मंडी। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म की 29 नवंबर को इसी साल रिलीज होने की संभावना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *