बिहार के पूर्णिया से ​लुधियाना जा रही बस का मुजफ्फरपुर में हुआ जबरदस्त ए’क्सीडेंट, कई लोग घा’यल

PATNA-मुजफ्फरपुर में बस-डंपर में टक्कर, 8 यात्री गंभीर रूप से घायल, पूर्णिया से लुधियाना जा रही थी बस, 150 यात्री थे सवार, घटना के बाद चालक-कंडक्टर फरार, कोरोना के कारण आ गए थे घर, जबरन 150 यात्रियों को ठूंस लिया था : मुजफ्फरपुर में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। अहियापुर थाना क्षेत्र के संगम घाट में बस और डंपर में जोरदार टक्कर हुई। दुर्घटना में बस के परखच्चे उड़ गए। धमाका इतना तेज था कि एक किलोमीटर तक आवाज सुनाई पड़ा। अफरातफरी का माहौल बन गया। बस में सवार 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, 6 यात्री आंशिक रूप से चोटिल हुए। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तुरंत SKMCH में भर्ती कराया गया। इनकी पहचान भानु प्रताप, मो. असलम, दिनेश मालाकार और दिनेश कुमार, हरिलाल के रूप में हुई। ये सभी पूर्णिया, सुपौल और अररिया के रहने वाले हैं। अन्य घायलों के नाम पते का पुलिस सत्यापन कर रही है।

बस में सवार यात्री प्रमोद यादव, गोरेलाल ने बताया कि बस पूर्णिया से दिल्ली होते हुए लुधियाना जा रहे थे। यात्रियों ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि बस चालक ने शायद नशा कर रखा होगा। इसलिए डंपर में टक्कर मार दिया। इसके बाद डिवाडर पर फांदती हुई बस रुक गई। वे लोग किसी तरह नीचे उतरे। तब जाकर राहत की सांस ली। बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। घटना के बाद चालक और कंडक्टर मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर अहियापुर पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों का हालचाल लेने के बाद बयान दर्ज करने की कवायद की जा रही है। थानेदार विजय कुमार ने बताया कि बस को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

DEMO PHOTO

यात्रियों ने बताया कि बस में सभी लोग दिल्ली और लुधियाना में काम करने वाले श्रमिक हैं। कमाने के लिए वहां जा रहे हैं। पिछले दिनों कोरोना का लहर आया था तो वहां से घर आ गए थे। लेकिन, अब कोरोना समाप्त हो गया। काम-धंधा यहां पर मिलता नहीं है। परिवार चलाना मुश्किल हो रहा था। इसलिए फिर वापस उसी प्रदेश में जा रहे हैं।

घायल मो. असलम ने बताया कि पूर्णिया के बाद सुपौल और मधेपुरा से यात्रियों को बैठाया गया था। कंडक्टर ने बस में ठूंस-ठूंस कर यात्रियों को भर दिया। करीब 150 यात्रियों को जबरन चढ़ा लिया था। इसका यात्रियों ने विरोध भी किया। लेकिन, कंडक्टर ने बस से उतार देने की बात बोल कर सब को चुप करा दिया था। एक सीट पर चार-चार यात्रियों को बैठाया गया था। उन लोगों को संदेह है कि बस चालक ने जरूर नशा कर रखा था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *