थाने में करवटें बदलता रहा शरजील इमाम, रातभर सो नहीं पाया, खाने में दी गईं पराठा-दाल-सब्जी

देशद्रोह और भड़काऊ भाषण देने वाले जहावर लाल नेहरू विश्‍वविद्यालय (JNU) के छात्र शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को दिल्‍‍‍‍ली पु‍लिस (Delhi Police) ने बिहार पुलिस (Bihar Police) की मदद से बिहार के जहानाबाद स्थित काको थाना क्षेत्र की एक मस्जिद से मंगलवार को गिरफ्तार किया। रातभर उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटना के महिला थाने में रखा गया।

जानकारी के मुताबिक थाने में रखे गए शरजील को खाने में रोटी, पराठा, दाल और हरी सब्जी दी गई, लेकिन उसने थोड़ा ही खाना खाया। साथ ही उसने बोतलबंद पानी और चाय कई बार पी। शरजील को महिला थाना के ऊपरी तल पर रख गया था, जहां बीते दिनों गिरफ्तार किए गए बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को रखा गया था।

दिल्‍ली पुलिस उसे जहानाबाद के मुख्‍य न्‍या‍यिक दंडाधिकारी (CJM) की कोर्ट से 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड (Transit Remand) पर लेकर जहानाबाद से दिल्‍ली जा रही है। इधर, पुलिस मुख्‍यालय के एडीजी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बिहार और दिल्‍ली पुलिस को शरजील की गिरफ्तारी के रूप में बड़ी सफलता मिली है। 25 जनवरी को ही दिल्‍ली पुलिस बिहार आ गई थी। उसने बिहार पुलिस से सहयोग मांगा था। कोर्ट ने शरजील को ट्रांजिट रिमांड पर दिल्‍ली पुलिस को सौंप दिया है। अब उसे दिल्‍ली ले जाया जाएगा। उन्‍होंने उसकी गिरफ्तारी को दिल्‍ली व बिहार पुलिस का शानदार ज्‍वाइंट ऑपरेशन रहा।

जानकारी के मुताबिक दिल्ली पुलिस की क्रा/इम ब्रांच ने मंगलवार को शरजील इमाम को बिहार के जहानाबाद के काको थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। शरजील की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस भी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच के साथ थी। बता दें कि शरजील इमाम को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे कि वह नेपाल भाग गया होगा। उसकी गिरफ्तारी को लेकर ये भी कहा जा रहा था कि अगर नेपाल चला गया होगा तो उसकी गिरफ्तारी मुश्किल होगी। इससे पहले शरजील इमाम का लोकेशन बिहार में ही मिल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि इन दिनों देश का माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है, उसे सामान्य किया जाना चाहिए। लेकिन ये भी है कि सब हमलोगों के चाहने से नहीं होगा। दिल्ली पुलिस ने अपना काम किया है। बिहार पुलिस ने सहयोग किया है। उन्होंने कहा कि इस धरती पर कोई नहीं जो भारत के टुकड़े कर सके।

नीतीश कुमार ने कहा कि शरजील अहमद को बिहार के जहानाबाद से गिरफ्तार किया गया है। बिहार पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है। इस तरह देश के खिलाफ दिए जाने वाले बयान गलत हैं, इस पर अब कोर्ट कार्रवाई तय करेगी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *