सीएम नीतीश पर राबड़ी देवी ने साधा निशाना, कहा- हत्यारा सरकार के विरोध में वोट के चोट देबे के बा

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला है। आरोप लगाते हुए राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “नीतीश जी 15 बरिस पति-पत्नी के राज होवे के रोजे चर्चा करताड़न। बाकी महिला के मरम उ कभी ना जान सकलन। ई लोग औरत के पैर के जूती समझता। ई लोग महिला के साथ नाइंसाफी करता कौनो मोल ना दिहलन और जीयल मुहाल कर दिहलस। औरत के श्राप से त श्रृषि-मुनी भी नाईखे बाचल त ई लोग कौन खेत के मुरई बा।”

राबड़ी ने कहा की जवना राज में महिला के इज्जत रोज तार-तार हो रहल बा,बेसहारा अवरू अनाथ बच्चियन के साथ बलात्कार,यौनउत्पीड़न भईल बा और जवन लईकी मुँह खोललस अकरा के हत्या कर माटी में गाड़ देलस।ई कैसन कानून के राज बा? अईसन अन्यायी, बलात्कारी अवरू हत्यारा सरकार के जमीनदोज करे खातिर वोट के चोट देबे के बा।

नीतीश जी भाषण में एके बात बोलताड़न की 15 बरिस पहिले पति-पत्नी के सरकार में सुरक्षा अवरू कानून व्यवस्था ठीक ना रहे। ई 14 बरिस में कवन सा पहाड़ उलट देले बाड़न। इनकर शासनकाल में दिन-दहाड़े हत्या, मार-पीट, बलात्कार, अपहरण इत्यादि के घटना घट रहल बा।नीतीश जी औरत के आह केकार ना जाई।

राबड़ी देवी इससे पहले भी कई बार सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साध चुकी हैं। नियोजित शिक्षकों को लेकर भी राबड़ी देवी ने नीतीश सरकार पर जोरदार हमला बोला है। इसको लेकर राबड़ी देवी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि ब्रजेश ठाकुर जैसे चेलों और बालिका गृहों को बलात्कार गृह में तब्दील करने वालों को देने के लिए नैतिक पुरुष नीतीश कुमार के पास हज़ारों करोड़ है लेकिन बच्चों का भविष्य सँवारने वाले नियोजित शिक्षकों को समान काम के लिए समान वेतन देने के लिए नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी के पास बजट नहीं।”

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *