बाहुबली’ राफेल ने बढ़ाई वाययुसेना की ताकत, राजनाथ बोले-आंख दिखाने वालों को कड़ा संदेश

सीमा पर तनाव के बीच आज भारतीय वायुसेना को नई ताकत मिल गई। फ्रांस से खरीदा गया बहुप्रतिक्षीत अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल आखिरकार आज औपचारिक रूप से वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल हो गया। अंबाला एयरबेस पर आज सुबह दस बजे से आयोजित भव्य कार्यक्रम में एयरफोर्स को 5 राफेल सौंप दिए गए। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री भी समारोह में मौजूद हैं। हरियाणा के अंबाला स्थित वायु सेना स्टेशन में एक शानदार समारोह में यह विमान वायु सेना के गोल्डन एरो स्क्वाड्रन का हिस्सा बन गया। अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों की कमी का सामना कर रही भारतीय वायु सेना के लिए इस दिन को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि क्षेत्र में शक्ति संतुलन को बदलने की ताकत रखने वाला राफेल इसी दिन उसके लड़ाकू विमानों के बेड़े की शान बनेगा।

फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली ने राफेल इंडक्शन सेरेमनी को संबोधित किया और कहा कि आज हम दोनों देशों के लिए एक उपलब्धि है। हम एक साथ मिलकर भारत-फ्रांस के रक्षा संबंधों में एक नया अध्याय लिख रहे हैं। हम ‘मेक इन इंडिया’ पहल के साथ-साथ अपनी वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में भारतीय निर्माताओं के एकीकरण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने राफेल विमान को गेम चेंजर बताया। उन्होंने कहा कि हमारी सीमाओं में हाल के दिनों में जिस तरह से बना है या बनाया गया है, उनके लिए यह सीधा संदेश है। हमारी नेशनल सिक्योरिटी पीएम मोदी की बड़ी प्राथमिकता रही है। राफेल को पाने में कई अड़चनें भी आईं, मगर पीएम मोदी की इच्छाशक्ति के आगे सभी बाधाएं खत्म हो गईं और आज राफेल हमारे सामने है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा और कड़ा संदेश है, खासकर हमारी संप्रभुता पर नजर रखने वालों के लिए।

-राजनाथ सिंह ने कहा कि वायुसेना में राफेल का शामिल होना एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। राफेल का वायुसेना के बेड़े में शामिल होना भारत और फ्रांस के बीच के प्रगाढ़ संबंधो को दर्शाता है। भारत और फ्रांस लंबे समय से आर्थिक, सांस्कृतिक और रणनीतिक साझेदार रहे हैं। मजबूत लोकतंत्र के प्रति हमारी आस्था और सम्पूर्ण विश्व में शांति की कामना, हमारे आपसी संबंधो के आधार हैं। 

-अंबाला में राफेल को वाटर कैनन की सलामी दी गई। 

-अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर राफेल विमान बहुत की कम स्पीड में एयर डिस्पले के दौरान उड़ान भर रहे हैं।

– सर्वधर्म पूजा संपन्न होने के बाद अंबाला एयरबेस पर फ्लाईपास्ट शुरू हो गया है। राफेल अब अंबाला के आसमान में अपनी ताकत दिखा रहे हैं और उनके साथ सुखोई और जगुआर भी हैं।

-भारतीय वायुसेना में पांच राफेल विमान शामिल हो गए। इससे देश और वायुसेना की ताकत बढ़ेगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली की मौजूदगी में सर्वधर्म पूजा के बाद वायुसेना के बेड़े में शामिल हुआ।

–  राजनाथ सिंह और अन्य दिग्गजों की मौजदूगी में सर्वधर्म पूजा संपन्न हो गया। भारतीय वायुसेना में राफेल की ग्रैंड एंट्री का भव्य समारोह यहां दखें।

– रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और समकक्ष फ्लोरेंस पार्ली अंबााला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचीं। कुछ देर में शुरू होगा राफेल को वायुसेना के बेड़े में शामिल करने का समारोह।

-राफेल में वायुसेना में एंट्री से पहले मंच सजकर तैयार है, जहां राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री समेत कई दिग्गज मौजूद रहेंगे।

-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली अंबाला के लिए रवाना हो चुके हैं। आज अंबाला में पांच राफेल विमान वायुसेना के बेड़े में शामिल होंगे।

पांच राफेल विमान आज औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली दिल्ली पहुंच गई हैं। इसके बाद यहां से वह अंबाला एयरबेस जाएंगी।

-वायुसेना के बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार पांच राफेल विमान। देखें वीडियो

-भारतीय वायुसेना में आज शामिल होने से पहले राफेल पूरी तरह से तैयार है।

-समाचार एजेंसी एएनआई ने राफेल की लेटेस्ट तस्वीर जारी की है।

वायु सेना के लिए तुरूप का इक्का माने जाने वाले पांच राफेल विमानों की पहली खेप 27 जुलाई को ही भारत आयी थी। वायु सेना ने 59 हजार करोड़ रुपये की लागत से फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीद का सौदा किया है। चार और राफेल विमानों की अगली खेप के अक्टूबर में आने की संभावना है।

और कौनकौन होंगे मौजूद

इस समारोह में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आर के एस भदौरिया, रक्षा सचिव डॉ. अजय कुमार, डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ. जी सतीश रेड्डी, रक्षा मंत्रालय और सशस्त्र बलों के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हैं।

वायुसेना की ताकत में होगा बड़ा इजाफा,आज बेडे़ में शामिल होंगे राफेल

सर्वधर्म पूजा और फ्लाईपास्ट

अंबाला वायु सेना स्टेशन पर राफेल विमान का औपचारिक अनावरण पारंपरिक रूप से आयोजित ‘सर्वधर्म पूजा’ के साथ किया गया। इसके बाद फ्लाई पास्ट भी होगा। इस मौके पर राफेल, स्वेदशी विमान तेजस और सारंग एयरोबेटिक टीम अपनी करतबाजी दिखायेगी। बाद में राफेल विमान को पारंपरिक तरीके से वाटर कैनन की सलामी दी जाएगी। समारोह का समापन वायुसेना के 17वें स्क्वाड्रन में राफेल विमान को विधिवत शामिल किए जाने के साथ होगा।

फ्रांस से कौनकौन इस अवसर पर फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल का प्रतिनिधित्व भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन, वायु सेना प्रमुख एरिक ऑटेलेट, फ्रांसीसी वायु सेना के उप प्रमुख और अन्य वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं। राफेल विमान बनाने वाली डसॉल्ट एविएशन के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक ट्रैपीयर और एमबीडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एरिक बेरांगर समेत फ्रांसीसी रक्षा उद्योग के कई अधिकारियों का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल भी वहां मौजूद थे। आयोजन के बाद भारतीय और फ्रांसीसी प्रतिनिधिमंडल की द्विपक्षीय बैठक होगी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *