5 साल में झारखंड के CM रघुवर दास की आमदनी में हुआ जबरदस्त इजाफा, लाखों का है पारिवारिक संपत्ति

5 साल में मुख्यमंत्री रघुवर की संपत्ति में 12.36 लाख और कैबिनेट मंत्री रहे सरयू की संपत्ति में 1.23 करोड़ की वृद्धि

5 साल में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की संपति में 12.36 लाख रुपए की वृद्धि हुई है। 2014 में उनके पास कुल संपत्ति 72.72 लाख थी, जो अब बढ़कर 85.08 लाख रुपए हो गई है। वहीं, रघुवर की कैबिनेट में मंत्री रहे सरयू राय की संपत्ति में इस अवधि के दौरान 1.23 करोड़ रुपए की वृद्धि हुई। 2014 में सरयू राय के पास 3.13 करोड़ की संपत्ति थी, जो अब बढ़कर 4.35 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है। दोनों ने सोमवार को जमशेदपुर पूर्वी सीट से नामांकन किया। इस दौरान दाखिल किए गए शपथ पत्र में यह बात सामने आई है।

2014 में मुख्यमंत्री के पास 41 लाख की संपत्ति
2014 चुनाव के रघुवर दास की तरफ से दाखिल किए गए हलफनामे के मुताबिक, उनके नाम 41.64 लाख, पत्नी रुक्मणि देवी के नाम से 24.46 लाख की और बेटे ललित दास के पास 6.61 लाख की संपत्ति थी। यानी कुल संपत्ति 85.08 लाख थी। वहीं, अब रघुवर दास की संपत्ति में 66.57 लाख और पत्नी रुक्मणि देवी के पास 18.51 लाख की संपत्ति दिखाई गई है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *