राजगीर में 19.29 करोड़ की लागत से बनेगा जू और नेचर सफारी

PATNA:  उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राजगीर के स्वर्णगिरि व वैभवगिरि पर्वत के बीच 480 एकड़ भूमि पर जू सफारी का निर्माण किया जा रहा है। जहां लोग खुले में बाध, शेर, भालू व चीता को देख सकेंगे। इस साल अक्टूबर में जू सफारी के एक हिस्से का शुभारंभ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राजगीर में जू सफारी के साथ। साथ नेचर सफारी बनाने की भी योजना है। इसके अलावा 19.29 करोड़ की लागत से राजगीर में नेचर सफारी का निर्माण भी किया जा रहा है।

वन महोत्सव में लगेंगे डेढ़ करोड़ पौधे
01 से 15 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में वन महोत्सव का आयोजन कर वन विभाग की ओर से 1 करोड़ व मनरेगा के तहत 50 लाख पौधारोपण किया जायेगा। शहरी क्षेत्र में गैबियन के बीच 2 साल पुराना व 4 फीट लम्बा पौधा लगाया जायेगा। इस अभियान से स्कूल-कॉलेज, संस्थाओं व विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों को जोड़ा जायेगा। एक साथ कम से कम 25 पौधा का रोपण करने वालों को मु्फ्त व अन्य को मामूली शुल्क लेकर पौधा उपलब्ध कराया जायेगा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *