राम मंदिर को दान देने में महावीर मंदिर सबसे आगे, हनुमान के बैंक AC से राम के AC में गया 5 करोड़

राम को दान देने में हनुमान सबसे आगे हैं। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए पटना के हनुमान मंदिर ने 5 करोड़ की राशि 5 सालों में देने का फैसला लिया है। पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर ने संग्रह अभियान में 10 लाख रुपए दिए। इन मंदिरों के अलावा भी बिहार की विभिन्न मंदिर समितियों की तरफ से राम मंदिर निर्माण के लिए दान राशि दी गई है।

‘राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ अभियान के खत्म हुए एक माह बीत चुके हैं, लेकिन इस अभियान के तहत जमा संग्रहित राशि की गिनती और चेक का क्लिरेंस अब भी जारी है। बिहार में संग्रहित राशि की गिनती नहीं हो पाने की वजह बिहार में हुई जमा राशि को लेकर संग्रह अभियान समिति और बैंक के आंकड़ों में फिलहाल 3करोड़ 24लाख 89 हजार 899 का अंतर दिखाई दे रहा है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए 15 जनवरी से शुरू निधि संग्रह अभियान 27 फरवरी तक चला था। 42 दिनों के इस अभियान में संग्रह टोलियों ने गांव-गांव जाकर धन संग्रह किया था।

5 जिले दान देने में बने करोड़पति : ‘राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ की तरफ से मिले आंकड़े के मुताबिक बिहार में दान देने में सबसे आगे पटना रहा, जिसने 6 करोड़ 25 लाख 15 हजार 359 का दान दिया, वहीं दानापुर ने अलग से 1करोड़ 22 लाख 98 हजार 437 का दान दिया।

देखें किस जिले से कितना दान आया : भागलपुर 1 करोड़ 66 लाख 14 हजार 295, आरा-1 करोड़ 11 लाख 52 हजार 056, औरंगाबाद-1 करोड़ 27 लाख 94 हजार 835
गया-1 करोड़ 30लाख 89 हजार 909, बांका-61 लाख 80 हजार 262, जमूई-34 लाख 98 लाख 247, मुंगेर-40 हजार 68 हजार 981, लखीसराय-21 लाख 79 हजार 794, शेखपुरा-23 लाख 15 हजार 444, नवादा-80 लाख, 90 हजार 975, नालंदा-87 लाख 47 हजार 348, हिलसा-23 लाख 37 हजार 696, बाढ़-45 लाख 43 हजार 335
अरवल-13 लाख 61हजार 603, जहानाबाद-58 लाख

शेरघाटी-41 लाख 05 हजार 422, रोहतास-89 लाख 87 हजार 430, कैमूर-82लाख, बक्सर-80 लाख 28 हजार 106, 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रुपए बिहार से हुए जमा

धनसंग्रह में पारदर्शिता लाने के लिए ‘राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि संग्रह’ समिति की तरफ से एप तैयार किया गया था, जिसमें बैंकों से राशि और चेक क्लियर होने के बाद निधि संग्रह के खाते में कुल जमा राशि दिखने लगती थी। बिहार की संग्रह टोलियों के जरिए 22 करोड़ 80 लाख 52 हजार 629 रूपए बिहार से जमा हुए, जबकि बैंक की तरफ से 19 करोड़ 55 लाख 62 हजार की गिनती पूरी हो पाई है।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *