अम्बानी को झटका, रिजर्व बैंक ने रिलायंस कैपिटल पर जमाया कब्जा, लोन नहीं चुकाने के बाद कार्रवाई

MUMBAI : रिलायंस कैपिटल पर रिजर्व बैंक का कब्जा, ब्याज भुगतान करने में असफल रही कंपनी : कर्जदाताओं को पैसा न चुका पाने पर भारतीय रिजर्व बैंक ने सोमवार को अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड (आरईएल कैप) के निदेशक मंडल को भंग कर दिया। साथ ही, कंपनी कोअपने कब्जे में लेते हुए प्रशासक की नियुक्ति कर दी।

रिजर्व बैंक ने कहा, ‘कंपनी के अपने कर्जदाताओं को कर्ज लौटाने में चूक और कंपनी संचालन से जुड़ी गंभीर चिंताओं को देखते हुए यह कदम उठाया गया। कंपनी का निदेशक मंडल इन मुद्दों का समाधान प्रभावी तरीके से नहीं कर पाया।’ रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र के पूर्व कार्यकारी निदेशक नागेश्वर राव वाई को प्रशासक नियुक्त किया है। अब जल्द ही दिवाला प्रक्रिया शुरू होगी।

ब्याज भुगतान करने में असफल रही कंपनी

रिलायंस कैपिटल ने 27 नवंबर को स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी कि वह एक्सिस बैंक और एचडीएफसी के 624 करोड़ रुपये के लोन का ब्याज देने में असफल रही। यह ब्याज उसे 31 अक्तूबर तक देना था। एचडीएफसी का 4.77 करोड़ रुपए और एक्सिस बैंक का 71 लाख रुपए का ब्याज देना था। रिलायंस कैपिटल पर 28 फरवरी 2021 को कंपनी पर कुल बकाया 20,643 करोड़ का था। उल्लेखनीय है कि अनिल की वित्तीय कंपनी रिलायंस कैपिटल अच्छा प्रदर्शन करती रही लेकिन बाद में इस कंपनी ने भी कई मौके गंवाए हैं। वहीं, बजाज फाइनेंस, श्रीराम कैपिटल जैसी कंपनियां अच्छा प्रदर्शन करती चली गई।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *