अभी-अभी :-बर्थडे के दिन RCP सिंह ने मोदी मंत्री मंडल से दिया इस्तीफा

PATNA : अभी अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है कि आज हुए कैबिनेट बैठक के बाद आरसीपी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी दोनों ने आज अपना इस्तीफा दे दिया। कैबिनेट बैठक में पीएम मोदी ने इन दोनों नेताओं की जमकर तारीफ की।

दरअसल, राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *