बिहार से झारखंड होकर UP व छत्तीसगढ़ जाना होगा आसान, रोहतास-गढ़वा के बीच बनेगा पुल, 210 करोड़ मंजूर

बिहार से झारखंड होकर यूपी व छत्तीसगढ़ जाना होगा आसान, तीन साल में बनेगा पुल, 210.13 करोड़ की मंजूरी : बिहार और झारखंड के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्र में हाइवे कनेक्टिविटी बहाल करने वाले पंडुका घाट टू-लेन पुल पर 210.13 करोड़ खर्च होंगे। मंगलवार को कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दे दी। 2.15 किलोमीटर लंबे इस पुल को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम तीन वर्षों में बनाएगा। बिहार के रोहतास और झारखंड के गढ़वा के बीच बनने वाले इस पुल से बिहार से झारखंड होते हुए उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ जाना आसान हो जाएगा।

पलामू से बिहार आने के लिए अभी छतरपुर-हरिहरगंज-औरंगाबाद होते हुए लोगों को डिहरी ऑन सोन आना पड़ता है। इस नयी परियोजना के बन जाने के बाद स्वर्णिम चतुर्भुज (कोलकाता-दिल्ली राजमार्ग) से डिहरी ऑन सोन से मात्र 70 किलोमीटर की दूरी तय कर तिलौथु-अकबरपुर-यदुनाथपुर होते लोग पंडुका पुल पार कर झारखंड पहुंच जाएंगे। कोलकाता-दिल्ली राजमार्ग के दक्षिण की तरफ सोन नदी पर बिहार का यह पहला पुल होगा। इस एनएच पर फोर-लेन पुल के साथ ही उसके उत्तर की ओर दाउदनगर-नासरीगंज (4लेन), अरवल-सहार (2लेन) और कोईलवर बिहटा (6लेन) कुल 3 पुल है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और ह्वाटसअप पर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *