बिहार की अनामिका को हिंदी, कमलकांत को मैथिली, हुसैन उल हक को उर्दू के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार

साहित्य अकादमी ने 20 भाषाओं में अपने वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार की घोषणा की. इसमें बिहार के तीन लोगों को पुरस्कार मिला है। मुजफ्फरपुर की अनामिका को हिंदी, मधुबनी निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार कमलकांत झा को मैथिली और गया के हुसैन उल हक को उर्दू के लिए वर्ष 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला है। अनामिका को यह सम्मान उनकी हिंदी कविता संग्रह टोकरी में दिगंत : थेरीगाथा के लिए दिया गया है। हिंदी में कविता संग्रह के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार पाने वाली ये देश की पहली महिला साहित्यकार हैं। मुजफ्फरपुर में जन्मी और पली-बढ़ी अनामिका को साहित्य का सर्वोच्च सम्मान दिया जाना शहर सहित पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है।

ये दिनकर और अरुण कमल के बाद बिहार की तीसरी साहित्ण्यकार हैं जिन्हें हिंदी के लिए साहित्य अकादमी मिला है। हिंदी कविता में योगदान के लिए अनामिका को राजभाषा परिषद् पुरस्कार, साहित्य सम्मान, भारत भूषण अग्रवाल व केदार सम्मान मिल चुके हैं। अनामिका मूल रूप से मुजफ्फरपुर की रहने वाली हैं। उनका जन्म 17 अगस्त 1961 को यहीं हुआ था। उनके पिता पद्मश्री श्यामनंदन किशोर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति एवं बड़े गीतकार थे। वे राष्ट्रकवि दिनकर, गोपाल सिंह नेपाली की पीढ़ी के गीतकार थे।

मां डॉ. आशा किशोर भी विवि हिन्दी विभागाध्यक्ष रहीं। अनामिका के जेठ विधु चिरंतन ने कहा कि उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अंग्रेजी साहित्य में पीजी किया है। वहीं से डी.लिट और पीएच.डी की उपाधि ली। पीजी करने के बाद 1985 में उनकी शादी मेरे छोटे भाई चिकित्सक डॉ. बिन्द अमिताभ से हुई। वहीं मगध विवि के स्नातकोत्तर विभाग के रिटायर्ड प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष डाॅ. हुसैन-उल-हक को उनकी उपन्यास अमावस में ख्वाब नाॅवेल के लिए सम्मान मिला है। 1949 में जन्मे डाॅ हक की शिक्षा मगध विवि में हुई। उनकी 200 से अधिक कहानी प्रकाशित हो चुकी है। उनकी कहानी हिंदी, पंजाबी व अंग्रेजी में अनूदित हो चुकी है। इनके साथ मधुबनी निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार कमलकांत झा को उनकी प्रसिद्ध पुस्तक ‘’गाछ रूसल अछि ‘’ के लिए यह पुरस्कार मिला है।

अगर आप हमारी आर्थिक मदद करना चाहते हैं तो आप हमें 8292560971 पर गुगल पे या पेटीएम कर सकते हैं…. डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *