सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से करायी गयी दूल्हे की शादी

सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, साली से करायी गयी दूल्हे की शादी : घर में शादी का माहौल था। गाजे बाजे के साथ बारात लग चुकी थी। वरमाला भी हो चुका था। विवाह की रस्में पूरी होने वाली थी तभी सात फेरों से पहले दिल का दौरा पड़ने से दुल्हन की मौत हो गयी। जिसके बाद शादी समारोह में कोहराम मच गया और शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गयी।

दुल्हन की मौत के बाद दोनों परिवार के सदस्यों के बीच हुई आपसी सहमति में यह फैसला लिया गया कि दुल्हन की छोटी बहन से दुल्हे की शादी कराई जाए। जिसके बाद विवाह के मंडप में दोनों को लाया गया जहां साली से दुल्हे की शादी करा दी गयी। शादी के बाद जब दुल्हन की विदाई हुई जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया।

मामला उत्तर प्रदेश के इटावा का है जहां 25 मई को समसपुर में सुरभि और मंजेश की शादी होनी थी। जिसे लेकर वधू पक्ष ने सारी तैयारियां कर रखी थी। बारातियों के आने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। बैंड बाजों के साथ पहुंची बारात में लोग जमकर झुमे। बारात लगने के बाद वरमाला भी हुआ। इस दौरान वर-वधू का फोटो भी लिया गया। पूरा माहौल खुशियां से भरा था। वरमाला के बाद दूल्हा-दुल्हन को शादी के मंडप में लाया गया।

जहां मांग भराई समेत कई रस्में पूरी हो चुकी थीं। सात फेरों की तैयारी की जा रही थी कि तभी रात करीब ढाई बजे दुल्हन अचानक बेहोश हो गयी। दुल्हन के बेहोश होते ही शादी समारोह में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मच गया। जिसके बाद दुल्हन को गांव के एक निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच पड़ताल के बाद मृत घोषित कर दिया।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *