सावधान: भारत पहुंचा ओमीक्रोन, अब तक 21 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं, सर्तक और सुरक्षित रहिए

PATNA : दिल्ली में भी दस्तक, तंजानिया से आया युवक संक्रमित मिला, दिल्ली के युवक के साथ पूर्वी चंपारण के व्यक्ति ने की यात्रा, ओमीक्रोन की रफ्तार ने चिंता बढ़ाई : सावधान रहें,देश में कोरोना के नए रूप ‘ओमीक्रोन’ का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को दिल्ली में ओमीक्रोन से संक्रमित पहला मरीज मिला तो वहीं, महाराष्ट्र में सात और राजस्थान में नौ लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही अब तक 21 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। हालांकि-राहत की बात है कि किसी की भी हालत गंभीर नहीं है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि तंजानिया से आए 37 वर्षीय एक युवक में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है। उसमें बीमारी के मामूली लक्षण हैं और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विदेश से आए कुल 17 लोग संक्रमित मिले थे, जिन्हें जय प्रकाश लोक नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सभी की रिपोर्ट जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजी गई थी। इनमें से 12 लोगों की रिपोर्ट आई और अन्य की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।

23 लोग अस्पताल में भर्ती: अभी 23 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, इनमें 17 संक्रमण की चपेट में हैं और छह लोग ऐसे हैं जो इनके सीधे संपर्कमें आए हैं। जिस व्यक्ति में ओमीक्रोन की पुष्टि हुई है, उनके संपर्क में आए चार लोग भी अस्पताल में भर्ती हैं। इन सभी लोगों की जीनोम सिक्वेंसिंग कराई जा रही है।

महाराष्ट्र में सात नए केस: महाराष्ट्र के पुणे जिले में सात लोगों में ओमीक्रोन संक्रमण की पुष्टि हुई है। नाइजीरिया से आई महिला और उसकी दो बेटियां भी इनमें शामिल हैं। वह पिंपरी-चिंचवड में भाई से मिलने आई हैं। इनसे महिला का भाई और उसकी दो साल एवं डेढ़ वर्ष की बेटियां भी संक्रमित हो गई हैं। वहीं,दिसंबर अंत में फिनलैंड से लौटे एक शख्स में भी ओमीक्रोनमिला है।

राजस्थान के जयपुर मेंपूरा परिवार संक्रमित: राजस्थान केजयपुर में नौ लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इनमें चार लोग दक्षिण अफ्रीका से लौटे हैं और पांच उनके संपर्क में आए उनके रिश्तेदार हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दक्षिण अफ्रीका से लौटे परिवार सहित उनके संपर्क में आए 34 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से नौ लोगों के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 25 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

लक्षण मामूली, हालत गंभीर नहीं: एलएनजेपी के चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि दिल्ली में जिस शख्स में पुष्टि हुई हैउसकेगले में सूजन, बुखार, शरीर में दर्द जैसे मामूली लक्षण दिख रहे हैं और हालत गंभीर नहीं है। देखें

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *