सलमान ने परिवार के साथ किया गणेश विसर्जन, भांजे आहिल के साथ मस्ती करते दिखे सुपरस्टार

Patna: सलमान भांजे आहिल के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए। वे उन्हें गोद में उठाकर नाचते दिखे और मास्क भी पहने थे। इस दौरान बहन अर्पिता ने सोहेल के घर पर स्थापित किए गए गणेश जी का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन सोहेल और आयुष शर्मा के घरों में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया।

हेलन, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलमा भी यहां नजर आईं। स्थापना वाले दिन आयुष शर्मा के घर हुई आरती में भी सलमान अपने परिवार संग पहुंचे थे। जहां अरबाज, अतुल, अलवीरा भी मौजूद थे। इस बीच सलमान ने भांजे आहिल के साथ गणेश जी की आरती की थी। सलमान खान के भाईयों और बहनों के घर हर साल गणेशोत्सव धूम-धाम से मनाया जाता है। रविवार रात हुए विसर्जन में भी परिवार मौजूद रहा।गणेशोत्सव पूरे मुंबई में धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इसी बीच खान फैमिली ने गणेश विसर्जन का आयोजन किया। यह आयोजन सोहेल खान के घर पर हुआ, जहां डेढ़ दिन के गणेशजी की स्थापना की गई थी। इस विसर्जन में सलमान खान, यूलिया वंतूर, डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडीज भी पहुंची।ढोल की थाप पर थिरके सलमान ने लगाया मास्क सलमान भांजे आहिल के साथ मस्ती भरे मूड में नजर आए। वे उन्हें गोद में उठाकर नाचते दिखे और मास्क भी पहने थे। इस दौरान बहन अर्पिता ने सोहेल के घर पर स्थापित किए गए गणेश जी का विसर्जन किया। गणेश विसर्जन सोहेल और आयुष शर्मा के घरों में स्थापित प्रतिमाओं का किया गया। हेलन, अलवीरा, अतुल अग्निहोत्री, सलमा भी यहां नजर आईं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *