सम्राट चौधरी की जान को खतरा, मोदी सरकार ने दिया Z सुरक्षा, अब 22 जवानों के घेरे में रहेंगे

22 जवानों के घेरे में रहेंगे सम्राट चौधरी:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को Z..नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को Y; 2 नेताओं को मिली X कैटेगरी सुरक्षा : केंद्र की मोदी सरकार द्वारा बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को जेड सुरक्षा देने का फैसला लिया गया है. वही नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को Y कैटेगरी दी गई है. इतना ही नहीं बीजेपी के दो अन्य और नेताओं को एक कैटेगरी की सुरक्षा दी गई है. बताया जाता है कि सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा की जान को खतरा होने के मद्देनजर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा यह फैसला लिया गया है.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बिहार बीजेपी के 4 नेताओं का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी अब 22 कमांडो के घेरे में रहेंगे। गृह मंत्रालय की ओर से सम्राट चौधरी को Z श्रेणी, नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा को Y श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। वहीं, MLC दिलीप जायसवाल और MLA राजू सिंह को X श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा वर्तमान समय में प्रदेश में पार्टी का चेहरा हैं। ये दोनों नेता सरकार का मुखर विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही राज्य भर में कार्यक्रम में शामिल होते हैं। इससे इनकी सुरक्षा काफी अहम माना जा रहा है। सुरक्षा मिलने की पुष्टि नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने दैनिक भास्कर से की है।

विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से समीक्षा की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हमने सुरक्षा की मांग नहीं की थी। बता दें कि सम्राट चौधरी के नेता प्रतिपक्ष पद से हटने के बाद राज्य सरकार ने उसकी सुरक्षा हटा दी थी।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *