बुलेट ट्रेन ड्राइवर के 30 पदों पर निकली बहाली, 28000 लोगों ने भरा फॉर्म

NEW DELHI- सऊदी अरब: बुलेट ट्रेन में महिला ड्राइवरों के 30 पद, 28हजार ने भरा फॉर्म, 5 साल में वर्क फोर्स में दाेगुनी महिलाएं : सऊदी अरब में महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। बदलाव का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि हाल ही में मक्का से मदीना के बीच बुलेट ट्रेन की महिला ड्राइवरों के 30 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए लगभग 28 हजार महिलाओं ने फॉर्म भरा। बुलेट ट्रेन संचालन करने वाली कंपनी रेनफे के सामने बड़ी समस्या आ गई। ऐसे में कंपनी ने शैक्षणिक योग्यता और अंग्रेजी के ज्ञान को पैमाना बनाया। ऐसा करने से महिलाओं के लगभग 14 हजार फॉर्म कैंसिल कर दिए गए। कंपनी स्क्रूटनी को मार्च अंत तक जारी रखेगी।

चयनित 30 महिला ड्राइवरों को एक साल तक ट्रेनिंग के बाद बुलेट ट्रेन चलाने के लिए नियुक्ति दी जाएगी। रेनफे कंपनी का कहना है िक वे अब तक बुलेट ट्रेन का संचालन पुरुष ड्राइवरों से ही कराते थे। कुछ समय पहले कंपनी ने बुलेट ट्रेन संचालन महिलाओं को भी सौंपने का निर्णय किया। 2018 तक सऊदी अरब में महिलाओं को कार ड्राइविंग की भी अनुमति नहीं थी। सऊदी अरब में पिछले पांच साल के दौरान वर्क फोर्स में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी हो गई है। देश में अब कुल वर्क फोर्स में 33 फीसदी महिलाएं हैं।

Demo Photo

5 साल इससे पहले तक सऊदी अरब को महिला अधिकारों के मामले में काफी रूढ़िवादी समझा जाता रहा। अब हालात बदल चुके हैं। 2021 के आंकड़ों के अनुसार महिलाओं की बेरोजगारी की दर 3 गुना बनी हुई है, लेकिन महिलाओं को मुख्यधारा में लाने के लिए पिछले कुछ सालों से शाही परिवार की ओर से प्रयास जारी हैं।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup  YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *