छपरा के वेद प्रकाश GirlFriend के नाम पर पेड़ लगाने की कर रहे अपील, कहा-नहीं होगा Breakup

Patna: बिहार के छपरा के रहने वाले वेद प्रकाश दिल्ली-एनसीआर में लोगों को खूबसूरत जिंदगी बिताने के लिए पर्यावरण से जुड़ने की सीख दे रहे हैं। वेद प्रकाश को जब भी मौका मिलता है दिल्ली के कनॉट प्लेस में जाकर लोगों को स्वस्छ्ता, सफाई और पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हैं। वेद प्रकाश सार्वजनिक अवकाश के दिन या फिर किसी खुशनुमां शाम को वेद प्रकाश पर्यावरण से संबंधित प्लेकार्ड के साथ दिल्ली के किसी इलाके में नजर आ जाते हैं। इन्हें दूर से देखकर गुजर जाने वाले इन्हें दीवाना कहते हैं, तो करीब से जानने वाले इस काम के लिए जरूर तारीफ करते हैं।

तो वहीं वेद का ‘गर्लफ्रेंड के नाम पर पेड़ लगाइए, कभी ब्रेकअप नहीं होगा’ का प्ले कार्ड लोगों को खूब आकर्षित कर रहा है। इस पर वेद प्रकाश का कहना है कि ‘यह शब्द कम से कम युवाओं को खूब अपील करता हैं। इस उम्र में हम अपनी गर्लफ्रेंड की बात जरूर मानते हैं।’ वेद इस पर कहते हैं -‘पर्यावरण एक गंभीर मुद्दा है, लेकिन क्या यह जरूरी है कि गंभीर मुद्दों को गंभीर ढंग से ही उठाया जाए यह जरूरी नहीं, इसीलिए मैंने इस मुद्दे पर लोगों को जागरूक करने के लिए नया तरीका अपनाया है। इसके तहत मैं फनी अंदाज में प्ले कार्ड के जरिये लोगों से अपील करता हूं ताकि वे अपने पर्यावरण के प्रति भी जिम्मेदार बनें।’

दरसल वेद प्रकाश बताते हैं- ‘तकरीबन चार साल पहले मुंबई में नौकरी करने के दौरान बैंड्रा बीच के पास तवा रेस्तरां में गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेड कर रहा था। इस दौरान मैंने पाया कि मुंबई में बहुत गंदगी है। इस बीच अपनी बातचीत में मैंने कहा ‘गर्लफ्रेंड की कसम देश को गंदा नहीं होने दूंगा’। फिर पहली बार मुंबई तवा के बाहर पहले कैंपेन किया था। इसके बाद नौकरी छोड़नी पड़ी तो दिल्ली में आकर यह कैंपेन जारी रखा। वेद का कहना है कि यह नेक काम है और मैं यह जानता हूं। आपको बता दें कि उनकी गर्लफ्रेंड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बहुत बड़ी फैन है। वह प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से खासी प्रभावित है, इसलिए उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें भी कुछ ऐसा करने के लिए कहा, जिससे लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो सके। इसके बाद वेदप्रकाश ने ग्रुप बनाया और साथ ही प्लेकार्ड के जरिये लोगों को जागरूक करने में जुट गए।

आपको बता दें कि उनके पास इसी प्रकार के 30 से 35 प्लेकार्ड हैं। इनमें ‘कटप्पा ने बाहुबली को इसलिए मारा क्योंकि वह गंदगी ज्यादा करता था’, ‘गर्लफ्रेंड की कसम मैं देश को गंदा नहीं होने दूंगा’, ‘तंबाकू गुटखा छोड़िए गर्लफ्रेंड से नाता जोड़िए’ लिखे हुए प्लेकार्ड हैं।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *