बिहार के सयश कपूर को टाइम मैगजीन ने विश्व की टॉप 100 लोगों में शामिल, भारत से और कोई नहीं है
बिहार के बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का नाम रोशन किया है। इनमें एक पटना के पाटलिपुत्र के रहने वाले सयश कपूर का नाम शामिल हैं। सयश कपूर को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में बेहतर काम करने के लिए टाइम मैगजीन ने विश्व के टॉप-100 शख्सियतों में शामिल किया है। पटना डीपीएस से दसवीं के छात्र रहे सयश सौ शख्सियतों में भारत से इकलौते हैं, जिनकी तस्वीर प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर छापी है।
एआई पर आंख मूंदकर विश्वास न करें
सयश कपूर ने बताया कि आजकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर लोग आंख मूंदकर विश्वास करते हैं। यह सही नहीं है। इसका इस्तेमाल सोच समझ कर और ध्यान से करना चाहिए। इस पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। वाल्डविन एकेडमी से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद सयश कपूर ने आईआईटी कानपुर से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया है। आम लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेहतर समझ हो, इसके लिए वह एक किताब भी लिख रहे हैं।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP,YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं