सरस्वती पूजा के बाद बिहार में खुलेगा स्कूल और कॉलेज, 5 फरवरी को फैसला

7 फरवरी से स्कूल खोलने की तैयारी, जानिए कारण:बिहार में 30 दिन बाद स्कूल कैंपस में लौट सकती है रौनक, 5 फरवरी को फैसला : बिहार में 7 फरवरी से स्कूल खुल सकते हैं। माना जा रहा है इसके पीछे प्रदेश में कम होते कोरोना के केस और प्राइवेट स्कूलों के आंदोलन की चेतावनी अहम कारण है। बाकी राज्यों में भी धीरे-धीरे स्कूल खोले जा रहे हैं, इस कारण भी बिहार सरकार दबाव में है। खबर है कि सरकार 5 फरवरी को स्कूल खोलने पर निर्णय लेगी। बता दें, राज्य में प्राइवेट स्कूल संचालकों के साथ कर्मचारी 7 फरवरी से आंदोलन कर तैयारी में हैं। जानिए, स्कूल खोलने के पीछे के तीन कारण…

घट रहा कोरोना बढ़ रहा वैक्सीनेशन

राज्य में कोरोना का डाउनफॉल है। 90% संक्रमित होम आइसोलेशन में 7 दिन में ठीक हो रहे हैं। इस बीच बच्चों में वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बढ़ी है। संक्रमण दर तेजी से घटकर अब 0.85% हो गई है। रविवार को राज्य में 1.50 लाख लोगों की कोरोना जांच हुई, जिसमें 1,238 लोग पॉजिटिव पाए गए। राज्य में अब एक्टिव मामलों की संख्या 6,557 है। बिहार नए संक्रमण के मामले में भी देश में 22 वें नंबर पर है।

वैक्सीनेशन में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। राज्य में 15 से 18 वर्ष के कुल 40,07,650 बच्चों को कोरोना का टीका लग चुका है। इससे सुरक्षा को लेकर बड़ी राहत है। अब तक राज्य में कुल 11,21,59,042 लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है, जिसमें 6,43,66,211 लोगों ने पहली और 4,73,07,745 ने दूसरी डोज ली है। 4,85,086 लोगों को प्रिकॉशन डोज दी गई है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और Whattsup, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *