पटना के स्कूल मालिकों का बड़ा फैसला, बच्चों के लिए बदल गया स्कूल आने का टाइम टेबल

पटना के स्कूलों में कक्षाओं के समय बदले : बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. तापमान में गिरावट दर्ज होते ही अचानक मौसम का मिजाज बदल गया है. राजधानी पटना में संचालित होने वाली अधिकांश स्कूलों ने इस बात का ध्यान रखते हुए स्कूल की टाइमिंग में बड़ा बदलाव किया है. बच्चों के लिए नया टाइम टेबल जारी किया है ताकि उन्हें ठंड में सुबह के समय में परेशानी ना हो. कई स्कूलों में बुधवार से ही यह बदलाव किया जा रहा है तो वहीं कुछ अगले सप्ताह से समय बदलेंगे।

कार्मेल हाईस्कूल प्रशासन ने मंगलवार को सभी अभिभावकों को संदेश देकर स्कूल समय में बदलाव की जानकारी दी। केजी वन और केजी टू की कक्षाएं सुबह 8.20 से चलेंगी। वहीं कक्षा एक से 12वीं तक 7.45 से कक्षाएं संचालित होंगी। वहीं एक से पांचवी तक 1.45 बजे और छठी से 12वीं तक दो बजे छुट्टी होगी। वहीं केंद्रीय विद्यालय में भी अब सुबह 7.30 बजे से कक्षाएं चलेंगी। सेंट जेवियर्स हाईस्कूल में बुधवार को 1.30 बजे छुट्टी होगी।

प्राचार्य फादर क्रिस्ट्रू ने बताया कि ठंड को देखते हुए अगले सप्ताह से स्कूल के समय में बदलाव किया जायेगा। लोयला हाईस्कूल के प्राचार्य ब्रदर माइक ने बताया कि ठंड को देखते हुए अभी 7.50 बजे स्कूल खोलने का समय रखा गया है।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WhattsupYOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *