केदारनाथ में फिर मंडराया खतरा, मंदिर के ऊपर फिर बन रही झील….साल 2013 में हुआ था विनाश

PATNA: साल 2013 में उत्तराखंड में आई तबाही ने सब कुछ बर्बाद कर दिया था। अब वैज्ञानिकों ने बताया कि एक बार फिर केदारनाथ में झील बन रही है। ये झील केदारघाटी के लिए तबाही बन सकती है। बता दें कि केदारघाटी में आई इस भयंकर तबाही के बाद सरकार और स्थानीय लोगों ने आगे बढ़कर केदारघाटी को फिर से खड़ा कर तो दिया है, लेकिन अब फिर 6 साल बाद तबाही के बादल मंडरा रहा है।

दावा किया जा रहा है कि साल 2013 में जिस चोराबाड़ी झील की वजह से भयंकर तबाही हुई थी। वो झील दोबारा विकसित हो रही है। लेकिन इस दावे को खारिज करते हुए वाडिया इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों ने बताया कि ये वो झील नहीं है जिससे तबाही हुई थी। चोराबाड़ी झील मंदिर से 2 किलोमीटर दूर थी। नई झील मंदिर से 5 किलोमीटर दूर है। हालांकि, नई झील के विकसित होने की खबर सुनकर टीम झील की जांच करने के लिए रवाना हो गई थी।

वैज्ञानिकों का कहना है कि ये झील भले ही 5 किलोमीटर दूर है, लेकिन खतरा उतना ही भयंकर है जितना साल 2013 में था। आने वाली आपदा को रोकने के लिए सही मायने में अभी से ही कुछ करने की जरूरत है। इस नई झील के बारे में सबसे पहले केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य कैम्प चला रहे डॉक्टरों को पता चला था। उन्होंने दावा किया था कि केदारनाथ धाम से करीब 5 किलोमीटर ऊपर ग्लेशियर में एक झील बनी है जिसे ये डॉक्टर्स चोराबाड़ी झील होने का दावा कर रहे थे। लेकिन वैज्ञानिकों का कहना है कि ये वो झील नहीं है, लेकिन खतरा वैसा ही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *