बिहार के शरद ने हार्वर्ड में जीता छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव, 50 देशों का करेंगे प्रतिनिधित्व

PATNA : बिहार के शरद सागर ने हार्वर्ड में जीता छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव, 50 देशों के 1200 छात्रों का करेंगे प्रतिनिधित्व : बिहार के शरद सागर के नाम एक और नया कीर्तिमान जुड़ गया। उन्हें हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में 50 से अधिक देशों के 1200 से अधिक छात्रों ने छात्र संघ के अगले अध्यक्ष के रूप में चुना है। अध्यक्ष पद के लिए आठ अन्य उम्मीदवार भी रेस में थे, जिन्हें हराकर शरद ने यह ऐतिहासिक जीत हासिल की।

वे छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में हार्वर्ड में 50 से अधिक देशों के 1200 से अधिक स्नातक छात्रों का प्रतिनिधित्व करेंगे। मई, 2022 तक यानी अपने दीक्षांत समारोह तक वे इस पद पर बने रहेंगे। ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद उन्होंने कहा कि भारत के एक छोटे से शहर से हार्वर्ड में यहां तक का उनका सफर अविश्वसनीय है। हार्वर्ड के छात्रों द्वारा उन्हें यह नई जिम्मेदारी मिलने पर बहुत आभारी हैं। बता दें कि, हार्वर्ड विश्वविद्यालय में वे भारतीय स्नातकोत्तर छात्र हैं। उन्हें हार्वर्ड में उच्चतम स्कॉलरशिप के. सी. महिंद्रा स्कॉलर प्राप्त है। वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित सामाजिक उद्यमी और भारतीय युवा आइकॉन हैं। शित्रा और नेतृत्व के क्षेत्र में उनके कार्य को वैश्विक स्तर पर सराहा गया है। 2016 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति ने व्हाइट हाउस में एकमात्र भारतीय के रूप में आमंत्रित किया था।

डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR  आप हमे फ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं 

पटना का सबसे सस्ता रेस्टोरेंट, मात्र 15 रुपये में मिलेगा भरपेट भोजन….VIDEO

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *