शिव मनोकामना करेंगे पूरी, बस ऐसे करें पूजा, भूलकर ये चीजें नहीं चढ़ाएं

पटना : भगवान शिव का महीना यानी सावन मास 17 जुलाई से शुरू हो चुका है। शिव भक्तों को साल भर से इस महीने का इंतजार रहता है। कारण है सावन में भगवान शिव की पूजा करने से श्रद्धालु की हर मनोकामना पूरी होती है। ऐसे आप अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए भगवान भोलेनाथ को कैसे खुश करेंगे, इसकी जानकारी दे रहे हैं।

1. भगवान जल के अलावे गन्ने का रस, दूध और शहद अर्पित करें
मान्यता है कि भगवान शिव एक लोटा जल चढ़ाने से ही प्रसन्न हो जाते हैं, लेकिन अगर आपको अपनी हर मनोकामना पूरी करनी है तो गंगाजल, शहद, गन्ने का रस या दूध जैसे द्रव्य अर्पित कर सकते हैं।

2. पैसे की तंगी से जूझ रहे हैं तो शहद मिलाकर जल चढ़ाएं
इस सावन में आप हर दिन शिव मंदिर में भगवान को शहद मिलाकर जल चढ़ाएं, इससे आपको पैसे की तंगी से छुटकारा मिलेगा। साथ ही आपकी आय में वृद्धि होगी।

3. विद्यार्थी मिश्री मिले दूध से करें अभिषेक
छात्रछात्राएं इस सावन में भगवान की कृपा पाने के लिए मिश्री मिले दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से विद्यार्थियों के ज्ञान और बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। इसके साथ ही आप परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

4. गेहूं से बनी चीजों का चढ़ाएं भोग
श्रद्धालु भगवान शिव को गेहूं से बनी चीजों को भोग के रूप में चढ़ा सकते हैं। आप भगवान को मूंग का भोग लगा सकते हैं। इसके अलावा चना दाल का भोग लगा सकते हैं। तिल चढ़ाने की भी मान्यता है। इससे पापों का नाश होता है।

5. शिव को कनेर और कमल के अलावा लाल रंग के फूल प्रिय नहीं हैं। शिव को केतकी और केवड़े के फूल चढ़ाने का निषेध किया गया है। वहीं, शिव जी को कुमकुम और रोली नहीं लगानी चाहिए।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *