सिद्धिरमैया बने कर्नाटक के सीएम, शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गाँधी से मिले नीतीश कुमार
सिद्धारमैया कर्नाटक CM, डीके शिवकुमार डिप्टी बने:8 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली; राहुल बोले- कांग्रेस के 5 वादे आज ही कानून बनेंगे : कर्नाटक में शनिवार को कांग्रेस की सरकार बन गई। सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दोपहर 12.30 बजे उन्हें पद की शपथ दिलाई। उनके बाद डीके शिवकुमार ने इकलौते डिप्टी CM के तौर पर शपथ ली।
कर्नाटक में डॉ जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज और एमबी पाटिल को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), रामालिंगा रेड्डी और जमीर अहमद खान ने राज्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

कांग्रेस के 5 वादों को पहली कैबिनेट में मंजूरी
इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने आपसे 5 वादे किए थे। 1-2 घंटे में कर्नाटक सरकार की पहली कैबिनेट मीटिंग होगी। उसमें ये 5 वादे कानून बन जाएंगे। मैंने कहा था कि हम झूठे वादे नहीं करते। हम जो कहते हैं, वह करते हैं।’ शाम को 4 बजे पहली कैबिनेट की मीटिंग होगी। इसमें CM डिप्टी CM के साथ 8 मंत्री शामिल होंगे।
डेली बिहार न्यूज फेसबुक ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए लिंक पर क्लिक करें….DAILY BIHAR आप हमे फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और WHATTSUP, YOUTUBE पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं